Chandigarh Corporation: चंडीगढ़ नगर निगम के अफसरों पर 6 लाख रूपये वसूलने का आरोप, विजिलेंस की जांच शुरू

Chandigarh Municipal Corporation: चंडीगढ़ नगर निगम के अफसरों पर 6 लाख वसूलने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर विजिलेंस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated On 2025-09-01 15:04:00 IST

चंडीगढ़ नगर निगम के अफसरों पर 6 लाख वसूलने का आरोप। 

Chandigarh Municipal Corporation: चंडीगढ़ नगर निगम के अफसरों पर 6 लाख रूपये वसूलने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर निगम कर्मचारी की तरफ से विजिलेंस में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि, निगम की इन्फोर्समेंट विंग के कई अफसर हर महीने वेंडरों से 4 से 6 लाख रूपये वसूलते हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के कर्मचारी का नाम विकास बताया जा रहा है। विकास की तरफ से लिखित शिकायत के बाद विजिलेंस ने विकास को बयान दर्ज कराने के लिए सेक्टर-9 में ऑफिस बुलाया है।

विकास ने दावा करते हुए कहा है कि उसके पास सभी उन सभी वेंडरों के नाम और मोबाइल नंबर हैं, जिनसे वह हर महीने पैसे लेकर इन्फोर्समेंट के इंस्पेक्टरों को देता था। विकास ने कहा है कि वह इन सभी वेंडरों की लिस्ट विजिलेंस दे सकता है। आरोप साबित हो जाने के बाद नगर निगम के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

6 इंस्पेक्टरों से पूछताछ 
वसूली की लिखित शिकायत के देने के बाद विजिलेंस ने इस मामले में 6 इंस्पेक्टरों से पूछताछ की है। विकास द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर सवाल किए गए हैं।विजिलेंस इस मामले की कई एंगल से जांच करेगी। इश मामले में नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला का कहना है कि विकास द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर है , इन सभी आरोपों की गहनता से जांच होनी चाहिए। अगर आरोप सच साबित होते हैं तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वीडियो में शिकायतकर्ता विकास ने क्या आरोप लगाए ?
इस मामले में शिकायतकर्ता विकास का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में विकास ने बताया कि निगम में इंफोर्समेंट विंग में काम करता था। विकास का आरोप है कि 3 साल से कार्यरत निगम के इंस्पेक्टर उस पर दबाव बनाते हैं और उससे कहा जाता है कि वेंडर्स से पैसा इकट्ठा करो। विकास का कहना है कि उसने अब तक 6 लाख रूपये इकट्ठा किए हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से अधिकारी उस पर ज्यादा पैसा इकट्ठा करने का दबाव बनाने लगे हैं।

नौकरी से निकालने की धमकी

विकास का आरोप है कि जब वह अधिकारियों को इसके लिए मना करता है तो उसे धमकी दी जाती है, कि अगर ऐसा नहीं करेगा तो नौकरी से निकाल दिया जाएगा। विकास का कहना है कि अफसरों ने कुछ दिन बाद उसे नौकरी से निकाल दिया था। विकास बोला, हर महीने 1 से डेढ़ लाख रुपये का चालान काटते हैं।

विकास ने वीडियो के माध्यम से अपील की है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि अगर उसकी भी गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विकास का आरोप है कि नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग में 3 से 4 को अफसरों के अलावा सभी हर महीने पैसे ले रहे हैं और पैसे लेने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं।

Tags:    

Similar News