बदल गए अनिल विज: अंबाला में फरियादियों से बोले- मैं अब हर किसी की समस्या नहीं सुनता, CM के पास जाओ

Ambala News: अंबाला में अनिल विज आज सदर बाजार में लोगों की बीच पहुंचे थे,जहां पर विज ने फरियादी की समस्या सुनने से इंकार कर दिया।

Updated On 2024-10-29 17:18:00 IST
परिवहन मंत्री अनिल विज और सीएम नायब सिंह सैनी।

Ambala: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज अक्सर अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। दरअसल अनिल विज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में दिखाया गया है कि अनिल विज अंबाला कैंट के सदर बाजार चौक पर कुछ लोगों के साथ बैठे हए हैं। वीडियो में अनिल विज एक फरियादी को कह रहे हैं कि उन्होंने बाहर के लोगों की समस्याओं को सुनना बद कर दिया है,वह केवल अब अपने हलके की समस्याएं सुनते हैं। उधर, यूजर्स का कहना है कि अनिल विज बदल गए हैं। 

मैंने समस्याएं सुनना बंद कर दिया- अनिल विज

आज यानी 29 अक्टूबर मंगलवार को जब अंबाला कैंट के सदर बाजार में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे, उस दौरान वहां पर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से एक व्यक्ति आया और अपनी समस्या अनिन विज को बताने लगा। अनिल विज ने फरियादी को जवाब दिया, "मैंने बाहर की समस्याएं सुननी बंद कर दी हैं, आप मुख्यमंत्री के पास जाओ, वो सभी की समस्याएं सुन रहे हैं, उनको जाकर सुनाओ।" अनिल विज ने कहा कि वह केवल अपने हलके की समस्याएं सुनते हैं। इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग बोल रहे हैं कि वे बदल गए हैं, वहीं कुछ का कहना है कि समस्या बड़ी होती, तो वो चुप नहीं रहते क्योंकि उन्हें अन्याय से बेहद चिढ़ है। 

जनता दरबार लगाया करते थे

जानकारी के मुताबिक, मनोहर लाल खट्‌टर की सरकार जब अनिल विज गृह मंत्री थे, तब हर शनिवार वह जनता दरबार लगाते थे। दरबार में अनिल विज के पास प्रदेशभर से फरियादी आते थे, अपनी समस्याएं उन्हें बताया करते थे। ऐसा कहा जाता है कि फरियादी की समस्या सुन लेने के बाद विज तुरंत अधिकारियों को कॉल लगाते थे। अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर उन्हें जमकर फटकार भी लगाते थे, उन्हें समस्याओं का समाधान करने के लिए कहते थे।

Also Read: परिवहन मंत्री अनिल विज का तोहफा, अम्बाला छावनी बस स्टैंड के सुधार के लिए मिली 92.37 लाख रुपए की मंजूरी

पहले भी दिखे थे एक्शन में

परिवहन विभाग में मंत्री बनने के बाद इन अनिल विज एक्शन में दिखे थे, अंबाला, करनाल और पानीपत बस अड्‌डे पर पहुंचे थे। विज ने अंबाला कैंट बस स्टैंड पर रेड करने पर पाया था कि, वहां दुकानों के बाहर सामान रखा है,जिसे देखकर अनिल विज भड़क गए थे। विज ने  अड्‌डा इंचार्ज अजीत सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश तक दे दिए थे। विज ने कहा था कि किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Similar News