अंबाला में धूपबत्ती की फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार महिलाएं बुरी तरह झुलसी, काबू पाने में लगे कई घंटे

हरियाणा के अंबाला शहर में एक धूपबत्ती की फैक्टरी में शुक्रवार को आग लग गई। इस हादसे में चार महिलाएं बुरी तरह झुलस गई है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated On 2024-09-27 19:54:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Ambala Agar Batti Factory Fire: हरियाणा के अंबाला शहर की शिवालिक कॉलोनी की एक अगरबत्ती धूप की फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इस हादसे में चार महिलाओं के बुरी तरह से झुलसने की खबर है। सभी को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल, फैक्टरी में आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके है। 

दरअसल, अंबाला शहर में शिवालिक कॉलोनी में शंभू अगरबत्ती के नाम से एक फैक्ट्री है। शुक्रवार को यहां कई महिला धूप बत्ती बनाने का काम कर रही थी। शाम के समय अचानक से धुआं उठा और इससे पहले महिलाएं कुछ समझ पाती। देखते-देखते ही भीषण आग लग गई है और महिलाएं आग में झुलस गई। इलाके के लोगों ने जब फैक्टरी से आग निकलती देखी तो उन्होंने तुरंत दमकल विभाग की टीम को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और झुलसी की महिलाओं को फैक्टरी से बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया।

महिलाओं को चंडीगढ़ पीजीआई में किया गया रेफर

बताया जा रहा है, जो महिलाएं आग से झुलसी हैं, वो आस-पास के इलाकों की रहने वाली हैं। इन महिलाओं की पहचान बांस बाजार निवासी ऊषा (34), देवीनगर निवासी रिंपी (47), हीरा नगर निवासी निशा (49), ​शॉलीमार कॉलोनी निवासी ​शिव कुमारी (55) शामिल है। सभी को इलाज के लिए पहले सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद वहां से प्राथमिक उपचार क बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। 

शाम छह बजे पाया आग पर काबू

खबरों की मानें, तो महिलाएं काफी गंभीर रुप से झुलसी है और फैक्ट्री का भी नुकसान हुआ है। वहीं आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर करीब 6 बजे आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि इस आग से भारी नुकसान हुआ है। वहीं आग कैसे लगी। अभी इसकी जांच जारी है। 
 

Similar News