Sanjay Sethi: अंबाला क्लब के प्रधान संजय सेठी BJP में हुए शामिल, पूर्व मंत्री असीम गोयल रहे मौजूद

Ambala Club President Sanjay Sethi: अंबाला क्लब के प्रधान संजय सेठी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया है।

Updated On 2025-11-02 16:00:00 IST

अंबाला क्लब प्रधान संजय सेठी।

Ambala Club President Sanjay Sethi: अंबाला क्लब के नवनियुक्त प्रधान संजय सेठी आज यानी रविवार 2 नवंबर को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। संजय सेठी ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता असीम गोयल की अध्यक्षता में BJP की सदस्यता अपनाई है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी के सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प भी दिलवाया है।

बताया जा रहा है कि संजय सेठी कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह के करीबी माने जाते थे। स्थानीय राजनीति में अक्सर संजय सेठी कांग्रेस का समर्थन करते हुए दिखाई देते थे। अचानक से संजय सेठी के भाजपा में शामिल होने से अंबाला की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। राजनीति गलियारों में यह भी सामने आया है कि संजय के BJP में शामिल हो जाने से ने केवल क्लब की आंतरिक राजनीति बल्कि अंबाला शहर के राजनीतिक समीकरण भी प्रभावित होंगे।

पूर्व मंत्री असीम गोयल ने इस मौके पर कहा कि BJP हर उस व्यक्ति का स्वागत करती है जो राष्ट्रहित और विकास के मुद्दों पर काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलती है। संजय सेठी के BJP में शामिल हो जाने से संगठन और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा।

संजय सेठी ने क्या कहा ?

संजय सेठी ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि वह काफी लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास की सोच से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि BJP वह पार्टी है जो देशहित में काम कर रही है। BJP ने अंबाला शहर के विकास में भी कईं काम किए हैं।

संजय सेठी ने आगे कहा कि वह भी BJP के अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि संजय सेठी के BJP में शामिल हो जाने से कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर झटका लगा है। क्योंकि संजय सेठी हिम्मत सिंह के भरोसेमंद सहयोगी माने जाते थे। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों कुछ और स्थानीय नेता BJP में शामिल हो सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News