Yamuna Pollution: पिछले 2 सालों में यमुना नदी में तेजी से बढ़ा पॉल्यूशन, DPCC की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Yamuna Pollution: यमुना नदी में पिछले 2 सालों में तेजी से पॉल्यूशन बढ़ा है। DPCC की रिपोर्ट के मुताबिक, यमुना में BOD का स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

Updated On 2025-05-14 13:09:00 IST

यमुना प्रदूषण पर DPCC की रिपोर्ट

Yamuna Pollution: दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है, लेकिन यमुना नदी की हालत खराब होती जा रही है। बीते 2 सालों में यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता में तेजी से कमी आई है। इसको लेकर दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (DPCC) की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा किया गया कि यमुना के पानी में बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) में काफी बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि एक नदी में BOD की मात्रा 3 मिलीग्राम/लीटर होनी चाहिए, लेकिन जनवरी 2025 में यह यमुना में BOD का स्तर सामान्य से 42 गुना ज्यादा हो गया। DPCC की रिपोर्ट में जनवरी 2023 से मार्च 2025 के बीच नदी के तीन प्रमुख स्थानों के बीओडी स्तर को शामिल किया गया है। इसमें नजफगढ़ ड्रेन, ISBT कश्मीरी गेट और शाहदरा नाले के पास का पानी की जांच की गई।

शाहदरा नाले का पास सबसे गंदा पानी

DPCC की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च में यमुना नदी में BOD के स्तर में काफी इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा खराब स्तर शाहदरा ड्रेन के बहाव वाले एरिया में पाया गया, जहां पर जनवरी 2025 में BOD 127 mg/l लीटर पहुंच गया। जनवरी 2023 में यहां पर BOD का स्तर 56 mg/l था। पिछले दो सालों में यमुना नदी में BOD का इतना लेवल नहीं पहुंचा। इसके अलावा जनवरी 2023 में नजफगढ़ ड्रेन पर BOD 53 mg/l था, जो कि फरवरी 2025 में 90 mg/l तक पहुंच गया। यह पिछले 2 सालों में सबसे खराब स्तर रहा है।

क्या है वजह?

यमुना नदी में बढ़ रहे प्रदूषण को कई बड़ी वजह हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इस साल के शुरुआत में बारिश कम हुई। इसके अलावा यमुना नदी में पानी का बहाव भी कम रहा। वहीं, सीवेज प्लांट की क्षमता को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इसके अलावा यमुना नदी में छोड़े जाने वाले सीवेज में भी कोई सुधार नहीं हुआ है। इसके चलते यमुना नदी का पानी लगातार प्रदूषित होता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Artificial Rain In Delhi: क्लाउड सीडिंग कराने की तैयारी में दिल्ली सरकार, 5 जगहों पर होगा ट्रायल

Tags:    

Similar News