Delhi Crime News: घर में शराब पीकर पति करता था झगड़ा, पत्नी ने गुस्से में आकर चाकू से काट दिया प्राइवेट पार्ट

दिल्ली के रूप नगर इलाके में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद से महिला फरार है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

Updated On 2024-11-03 10:48:00 IST
दिल्ली में पति ने अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ मिलकर पीटा।

Delhi Crime News: दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक महिला ने चाकू से अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इसके चलते युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है और उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद महिला फरार हो गई है। फिलहाल, पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम विष्णु बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 40 साल है और वह बिहार के मधबनी जिले का रहने वाला है। रुप नगर इलाके में वह शक्तिनगर इलाके के एक पीजी में हेल्पर का काम करता है। 31 अक्टूबर की रात विष्णु शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर उसका उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। इस विवाद के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई और वह भी सो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक की पत्नी वापस आई और चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया और फिर मौके से फरार हो गई। इसके बाद युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विष्णु को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, यहां उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके चलते उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। यह घटना एक नवंबर की बताई जा रही है। खबरों की मानें तो,  विष्णु ने 38 वर्षीय महिला से तीसरी शादी की थी। महिला की भी यह तीसरी शादी है। महिला का पति रोजाना शराब पीकर आता था, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 

क्या बोली पुलिस 

पुलिस की मानें, तो घायल विष्णु का ऑपरेशन हो चुका है और अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उसके बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- यूनुस चौधरी का अश्लील वीडियो वायरल: कांग्रेस ने बागपत जिला अध्यक्ष पद से हटाया, बोले- ये राजनीतिक साजिश है

Similar News