Delhi Weather Today Update: दिल्ली में फिर से बरसेंगे बदरा, लौटेगी सर्दी, पढ़िये राजधानी के मौसम का हाल

Delhi Weather Today Update: मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2024-02-13 11:45:00 IST
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम।

Delhi Weather Today Update: दिल्ली के लोगों को हाड कंपा देने वाली सर्दी से पूरी तरह निजात नहीं मिली है। अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंड पड़ रही है। दिन में तेज धूप निकलने के चलते कड़ाके की सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन कल से आसमान पर बादल छाए हैं। मौसम विभाग की मानें तो मध्य और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कई इलाकों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।   

आज हल्के बादल छाए रहेंगे

सोमवार को बादलों और हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। यह कम होकर 23.7 डिग्री हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा है। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 50 से 100 प्रतिशत तक रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार यानी आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। 

बुधवार को बारिश की संभावना

वहीं, कल यानी बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 15 और 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार दोपहर से ही बादलों की परत राजधानी में छाई हुई है। यह परत गुरुवार सुबह तक बनी रह सकती है। इसके बाद के दिनों में अच्छी धूप खिलेगी। लेकिन दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से मौसम शुष्क है। इस सप्ताह के मध्य तक तापमान 25 डिग्री के पार जा सकता है। 

Similar News