Weather Alert: दोपहर तक छाए रहे आकाश में बादल, बाद में खिली धूप, ठंड से मिली राहत

Crops bloomed in the fields due to rain
X
बारिश के चलते खेत में खिली फसल। 
हरियाणा में ठंड का सिलसिला जारी है। दोपहर तक आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। 4 फरवरी को हल्की बरसात आने के आसार बने हुए है।

Haryana: ठंड का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को दोपहर तक आकाश में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी के आसार बने रहे। बाद में खिली धूप ने ठंड से कुछ राहत दी। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। हवा की गति भी तेज बनी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 64 प्रतिशत तथा हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आकाश में बादलवाई बनी रहेगी। चार फरवरी को फिर से बूंदाबांदी व हलकी बारिश के आसार बन रहे है।

न्यूनतम तापमान लुढका, अधिकतम में हुआ इजाफा

शुक्रवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों के साथ हुआ। सुबह ठंड से कंपकपी छुटती रही। न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढक कर आठ डिग्री पर आ गया। दोपहर तक आकाश में बादल घुमड़ते रहे। हवा की गति भी कुछ तेज रही। दोपहर तक बादल छट गए और धूप खिल उठी। जिसने ठंड से कुछ हद तक राहत दी। जिसके चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री का इजाफा हुआ। बाजार में भी अच्छी चहल पहल देखने को मिली। शाम को फिर लोग अपने घरों में दुबक गए।

मौसम में उतार-चढ़ाव फसलों के लिए फायदेमंद

कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम परिवर्तनशील है। रात से सुबह तक धुंध पड़ रही है। बूंदाबांदी तथा हलकी बारिश भी जिले में हुई है। आकाश में बादलवाई भी बनी हुई है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है, जो फसलों के लिए फायदेमंद है। हालांकि तापमान में भी इजाफा हो रहा है। अगर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है तो फसलों पर विपरित प्रभाव पड़ता है। अब मौसम फसलों के अनुरूप बना हुआ है। फसलों को अच्छी ग्रोथ तथा फुटाव मिल रहा है। अगर अच्छी बारिश होती है तो फसलों को और फायदा पहुंचेगा।

4 फरवरी को बूंदाबांदी के आसार

पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। चार फरवरी को फिर से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। आकाश में बादलवाई भी बनी रहेगी। अच्छी बारिश होती है तो फसलों को फायदा पहुंचेगा। किसान फसलों पर नजर बनाए रखें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story