Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, हरियाणा के 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल, दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिल गया है।

Updated On 2024-06-27 13:17:00 IST
जानें आज के मौसम का हाल।

Delhi NCR Weather Update: देश के लगभग आधे हिस्से में मानसून दस्तक दे चुका है। कई राज्यों में लगातार मध्यम बारिश हो रही है। इसके अलावा कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यानी गुरुवार की सुबह से ही मौसम सुहावना है। दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में दिल्ली में 27 जून से लेकर 2 जुलाई तक बारिश होगी। इसके अलावा यहां 28 या 30 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। जिसके चलते भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

दिल्ली का मौसम (Delhi Weather Today)

मौसम विभाग की मानें, तो गुरुवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ दिल्ली वालों की सुबह होगी। तेज हवाएं चलेंगी। आज अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 29 डिग्री तक रहने की संभावना है। 

हरियाणा में भारी बारिश को देखते हुए 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Haryana Weather Today)

दिल्ली से सटे हरियाणा में 28 जून को मानसून प्रवेश कर सकता है। जिसके चलते IMD ने 29 और 30 जून को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। भारी बारिश के देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों के लिए ऑरेंज और 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा के इन जिलों में दिखा प्री मानसून का असर 

हरियाणा में जल्द ही मानसून प्रवेश करना वाला है। प्री मानसून का असर हरियाणा के कई जिलों में देखने का मिला। बुधवार को गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद और अंबाला समेत कई जिलों में बारिश हुई। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और शाम से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। प्रदेश में रात में तापमान 24 से 31 डिग्री रहा। जबकि, दिन में तापमान 34 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

Similar News