दिल्ली में युगांडा की महिला से बर्बरता: सिर फोड़ा... कपड़े फाड़े... फिर लूट को दिया अंजाम, वजह बेहद चौंकाने वाली

Delhi Crime News: दिल्ली के छतरपुर इलाके में युगांडा की एक महिला के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ और लूटपाट की। मामले में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Updated On 2024-04-27 10:15:00 IST
दिल्ली के छतरपुर में युगांडा की महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट।

Uganda Woman Molested in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाली लूटपाट और छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली के छतरपुर से सामने आया है, जहां 27 वर्षीय युगांडा की एक महिला के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ और लूटपाट की। आरोपी महिला को घायल कर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज मामले की छानबीन में जुट गई है। 

आरोपियों ने महिला के साथ की छेड़छाड़ 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला महरौली सड़क पर बेहोश पड़ी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युगांडा की 27 वर्षीय महिला घायल मिली। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में महिला ने बताया कि करीब 11 बजे वह सौ फुटा रोड से जा रही थी। इस दौरान दो लड़कों से कुत्ते को दूर रखने को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। दोनों ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया और कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद लड़कों ने उसका पर्स लूट लिया, जिसके 800 रुपये नकद और एक चांदी की अंगूठी थी।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान 

महरौली पुलिस ने युगांडा की महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान 24 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रिंकू कश्यप के रूप में हुई। दोनों आरोपी नई दिल्ली के सतबरी गांव के रहने वाले है। दोनों मजदूरी का काम करते है और नशे के आदी है। जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया तब भी वह नशे में थे। उनके ऊपर पहले भी कई केस दर्ज हैं।

Similar News