Delhi Weather Update: रिपब्लिक डे पर दिल्ली NCR में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम

दिल्ली-एनसीआर में रिपब्लिक डे पर घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी काफी कम बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रह सकता है।

By :  Pushpendra
Updated On 2024-01-26 08:01:00 IST
रिपब्लिक डे पर इंडिया गेट।

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। दिल्लीवासी शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के बीच उठे। घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता 10 मीटर से भी कम थी। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है। लोग अलग-अलग जगहों पर अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। मौसम विभाग का अनुमान है कि कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक दृश्यता 400 मीटर तक सीमित रहेगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे तक दृश्यता का स्तर सुधरकर 1500 मीटर तक पहुंच सकता है।

कितना रहेगा तापमान

IMD के मुताबिक, शुक्रवार यानी आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।  दिल्ली-NCR में आज बारिश का अनुमान नहीं है। 10 बजे के बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हो जाएगा और कोहरा कम हो जाएगा। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

ट्रेन और उड़ानों पर असर

देशभर में कोहरे की वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी पर चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली में घना कोहरा छाया रहने के कारण कई उड़ानों में देरी हुई और उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ है। एक यात्री ने कहा कि हमें गोवा जाना था लेकिन फ्लाइट लेट होने की वजह से काफी मुश्किल बढ़ गई है। दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में भी सुधार होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी की एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में ही बना हुआ है।

Tags:    

Similar News