Delhi Farmers Protest: किसानों का धरना खत्म, 8 दिनों में मांगों को हल करने का मिला आश्वासन

Delhi Farmers Protest: किसानों ने करीब 6 घंटों के बाद नोएडा एक्सप्रेसवे धरना खत्म कर दिया है।

Updated On 2024-02-08 19:18:00 IST
दिल्ली किसान आंदोलन।

Delhi Farmers Protest: दिल्ली में किसानों ने आज बड़ी संख्या में अपनी मांगों को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धरना दिया। इसके चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर महाजाम की स्थिति बन गई थी। अब किसानों का  किसानों का नोएडा एक्सप्रेसवे पर धरना खत्म हो गया है। जानकारी के मुताबिक, किसान रात 8 बजे नोएडा कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के साथ मीटिंग करेंगे। नोएडा कमिश्नर के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना खत्म किया है। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेल्पलाइन हेल्पलाइन नं. 9971009001 जारी किया गया है।

6 घंटे बाद धरना खत्म

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर किसान ने धरना प्रदर्शन किया। इसके चलते करीब 6 घंटे तक नोएडा एक्सप्रेसवे महाजाम रहा। किसानों ने हाई लेवल कमेटी के गठन के आश्वासन पर एक्सप्रेस से किसानों का धरना खत्म किया। इसके साथ ही किसानों की मांगों का हल निकालने के लिए 8 दिनों का आश्वासन दिया है।

8 दिनों का मिला समय

इसको लेकर भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि कमेटी के पदाधिकारियों के साथ 8 दिनों में किसानों की मांग का निस्तारण कराने का आश्वासन मिला है। किसान कमेटी की रिपोर्ट के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे और रात में 8 बजे कमिश्नर से मीटिंग के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो दिल्ली दूर नहीं है।

इससे पहले नोएडा के 81 गांव के किसान पहले ही दिल्ली में आज कूच करने का ऐलान कर चुके हैं। किसानों की दिल्ली में एंट्री को लेकर नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई है, जिसकी वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

किसान आंदोलन के चलते पुलिस अलर्ट 

जानकारी के मुताबिक, किसान आज ट्रैक्टर मार्च निकालकर दिल्ली की तरफ आएंगे, साथ ही संसद का घेराव भी करेंगे। बताया जा रहा है कि नाराज किसान कुछ ही समय बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसको लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में जगह-जगह पर पुलिस के जवान अपनी नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि दिल्ली की सीमा में आने की परमिशन नहीं है। पुलिस का चप्पे-चप्पे पर बंदोबस्त रहेगा। साथ ही, कई जिलों में 144 लागू कर दी गई है। किसान आंदोलन की वजह से कई जगहों पर लंबा जाम लग सकता है। जिसके कारण आम लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

इन जगहों पर रहेगी नो एंट्री 

किसान आंदोलन की वजह से आज यमुना एक्सप्रेस वे और नोएडा, ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस वे पर नो एंट्री रहेगी। जानकारी के अनुसार, आज सुबह से लेकर रात 10 बजे तक भारी जाम होने की संभावना है। इसी कारण भारी, मध्यम और हल्के वाहनों पर रोक लगा दी गई है, लेकिन जरूरी सेवाओं वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा है। 

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर की गई फोर्स की तैनाती 

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स की कई कंपनियां तैनात की गई है। पुलिस ने कई लेयर में बैरिकेड के इंतजाम किए हुए हैं। एंटी राइट टीम और वज्र वाहन की तैनाती होने के साथ सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक सड़क पर लगाए गए हैं। 

किसानों का आरोप

-नौकरी देने वाले वादे को पूरा नहीं किया गया। 

-नोएडा अथॉरिटी ने 10 प्रतिशत प्लॉट को वापस लिया। 

-अंसल बिल्डर ने किसानों को मुआवजा नहीं दिया। 

-एनटीपीसी का अलग-अलग रेट पर मुआवजा 

-एनटीपीसी के मुआवजे में एक नीति नहीं। 

पिछले काफी समय से चल रहा धरना प्रदर्शन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 140 से अधिक गांवों के किसानों ने अपनी 2 प्रमुख मांगों को लेकर गुरुवार को दिल्ली में संसद की ओर मार्च शुरू किया। पूर्वी जिला दिल्ली पुलिस दिल्ली-नोएडा चिल्ला सीमा के आसपास की स्थिति पर नजर रखे हुए है। किसान अपने मार्च कार्यक्रम पर आगे बढ़ रहे हैं। दरअसल, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग जगहों पर पिछले काफी समय से धरना प्रदर्शन चल रहा है। किसानों की मांग है कि 10 प्रतिशत प्लॉट, आबादी का पूरा निस्तारण, बढ़ा हुआ मुआवजा, स्थानीय लोगों को रोजगार सहित अन्य मांगों को लेकर ये प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद लंबे समय से किसानों की लड़ाई लड़ रहे किसान नेता सुखबीर खलीफा ने संसद भवन में घेराव करने का ऐलान किया है। 

अधिकारियों ने किसानों से बात कर समझाने का प्रयास किया 

पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार किसानों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले रास्ते को पूरी तरह से महामाया फ्लाईओवर के बाद बंद कर दिया गया है। इस दौरान ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले रास्तों को पूरी तरह से फ्लाईओवर के बाद बंद कर दिया गया है। सभी गाड़ियों को कालिंदी कुंज की तरफ से डायवर्ट कर दिया गया है। 

किसान लगा रहे जेल भरो के नारे 

अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने जेल भरो के नारे लगाए है। लोगों ने कहा कि दिल्ली नहीं जाने दिया तो अब जेल में जा रहे हैं। 

Similar News