स्वास्थ्य विभाग की बदलेगी तस्वीर: पंकज सिंह बोले- कई स्तर पर होंगे बदलाव, आप पर भी जमकर बोला हमला

Delhi Health Department: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मंत्री पंकज सिंह ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में बड़ी बदलाव का इशारा दे दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला है।

Updated On 2025-03-02 21:58:00 IST
परिवहन मंत्री पंकज सिंह।

Delhi Health Department: दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुधारने के लिए दिल्ली सरकार बड़े बदलाव की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत जल्द ही कुछ प्रायोगिक परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम कई सुधारों की योजना बना रहे हैं। जिसमें अस्पतालों के बुनियादी ढांचे और प्रबंधन में सुधार के लिए एक प्रायोगिक परियोजना भी शामिल है।

दी जाएगी उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं- पंकज सिंह

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जल्द ही कुछ प्रायोगिक परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें पॉलीक्लिनिक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पॉलीक्लीनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे तथा मरीजों का डेटा भी एकत्र करेंगे। सिंह ने कहा कि सरकार चिकित्सकों और स्वास्थ्य पेशेवरों की भर्ती करके कर्मचारियों की कमी को दूर करेगी। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार के अस्पतालों को उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं दी जाएंगी।

'आयुष्मान भारत का मिलेगा लाभ'

दिल्ली की नई भाजपा सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी। पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दिल्ली में लागू नहीं थी। लेकिन अब इसे लागू कर दिया गया है, जिसके बाद दिल्ली के लोगों को इलाज के लिए सरकार की ओर से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे, जिनमें से 5 लाख रुपये केंद्र सरकार देगी और 5 लाख राज्य सरकार देगी। उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा ढांचे में धीरे-धीरे सुधार होगा।

कई बड़ी परियोजनाएं करेंगे शुरू

उन्होंने कहा कि पहले चरण में हम आवश्यक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दूसरे चरण में हम बड़ी परियोजनाएं शुरू करेंगे। सिंह ने कहा कि कई प्रमुख सरकारी अस्पतालों की पहचान की गई है ताकि उनकी स्थिति में सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक के रूप में, मैं चिकित्सा पेशेवरों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझता हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि चिकित्सकों को मरीजों की बेहतर सेवा करने के लिए आवश्यक सुविधाएं मिलें।

ये भी पढ़ें:- AAP Politics: दिल्ली का खजाना खाली... आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा

Similar News