यात्रीगण कृपया ध्यान दें!: नए साल से पहले मिलेगा 'नमो भारत ट्रेन' का तोहफा, 40 मिनट में दिल्ली से पहुंच सकेंगे मेरठ

Namo Bharat Train: नए साल पर NCRTC की तरफ से तोहफा दिया जा रहा है। दिल्ली से मेरठ का सफर करने में मात्र 40 मिनट का समय लगेगा। पीएम मोदी 29 दिसंबर को नमो भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।  

Updated On 2024-12-27 12:28:00 IST
नमो भारत ट्रेन।

Namo Bharat Train: नए साल से पहले ही दिल्ली वासियों को नए साल को तोहफा मिलने जा रहा है। नमो भारत ट्रेन में सफर करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे यात्रियों को अब दिल्ली से मेरठ का सफर करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस साल के आखिरी में दिल्लीवासी साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत ट्रेन से सफर कर सकेंगे। इस मेट्रो सफर का शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों 29 दिसंबर को कराया जा सकता है। पीएम मोदी साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत में सफर कर सकते हैं। 

40 मिनट में मेरठ से दिल्ली पहुंचेंगे यात्री

साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत ट्रेन चलने से मेरठ से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को आराम हो जाएगा। इससे मेरठ, दुहाई, मोदीनगर और मुरादनगर के साथ ही ट्रांस हिंडन एरिया से दिल्ली और नोएडा के बीच आना-जाना और भी आसान हो जाएगा। इस रूट पर नमो भारत के फर्राटा भरने के बाद से मेरठ से दिल्ली और नोएडा पहुंचने के लिए मात्र 40 मिनट का समय लगेगा। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों में ही बचत होगी। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा जाने वालों के लिए लाइफलाइन बनी रेल सेवा

आनंद विहार में ब्लू और प‌िंक लाइन होगी कनेक्ट

वर्तमान समय में वसुंधरा, वैशाली, साहिबाबाद और गाजियाबाद जाने वाले लोगों को नोएडा जाने के लिए कश्मीरी गेट से इंटरचेंज करना पड़ता है। आरआरटीएस कॉरिडोर के बनने से अशोक नगर से मेट्रो लेकर आना-जाना आसान हो जाएगा। वर्तमान समय में नमो भारत ट्रेन रेड लाइन से कनेक्टेड है। अब ये आनंद विहार में ब्लू और प‌िंक लाइन से भी कनेक्ट हो जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की तरफ से साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस रूट पर ट्रायल रन हो चुका है और सेफ्टी क्लीयरेंस भी आ चुका है। 

मेट्रो लाइन का विस्तार

बता दें कि मेरठ दक्षिण और साहिबाबाद के बीच लगभग 42 किलोमीटर की दूरी है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक ट्रेन शुरू होने से नमो भारत का विस्तार हो जाएगा। इसके बाद मेरठ से न्यू अशोक नगर तक मेट्रो लाइन 54 किमी लंबी हो जाएगी। अब तक मेरठ दक्षिण और साहिबाबाद के बीच नौ स्टेशन हैं और अब इसमें आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जुड़ जाएगा, तो स्टेशनों की संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो ने 22 साल का सफर पूरा किया: पहली ट्रेन TS-01 बनी भरोसे का प्रतीक, अब तक इतने लाख किलोमीटर किए तय

Similar News