Delhi LG Visits Heritage Sites: उपराज्यपाल ने कई ऐतिहासिक स्थलों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सरंक्षण और देखरेख के निर्देश

Delhi LG Visits Heritage Sites: उपराज्यपाल वीके सक्सेना के दौरे के दौरान दो प्राचीन बावलियों की भी खोज की गई, जो कूड़े के ढेर से पटी हुई थी।

Updated On 2024-03-04 09:58:00 IST
उपराज्पाल ने कई ऐतिहासिक स्थलों का किया दौरा

Delhi LG Visits Heritage Sites: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने महरौली पुरातत्व पार्क और संजय वन में मौजूद विरासत स्थलों का दौरा किया। उनका ये दौरा इन स्थलों को एएसआई से लेकर डीडीए को सौंप जाने के तुरंत बाद हुआ है। उन्होंने डीडीए को इन ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण सरंक्षण और सुधारने का निर्देश दिया, जो कि अब तक एएसआई की निगरानी में थे। ऐसा माना जाता है कि इसके बावजूद इन स्थलों की अनदेखी की जा रही थी। 

उपराज्यपाल ने कई ऐतिहासिक स्थलों का किया निरीक्षण 

बता दें कि उपराज्यपाल ने डीडीए और एएसआई के अधिकारियों के साथ जमाली कमाली मस्जिद- मकबरे, महरौली पुरातत्व पार्क में बलबन के मकबरे, राजाओं की बावली, संजय वन में लाल कोट बावली और किला राय पिथौरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से इन ऐतिहासिक स्थलों की कार्ययोजना बनाने और मानसून शुरू होने से पहले इनका काम पूरा करने का निर्देश दिया। डीडीए इन ऐतिहासिक स्मारकों के पुनर्विकास पर खर्च करेगा। 

दौरे के दौरान दो प्राचीन बावलियों की हुई खोज 

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के दौरे के दौरान दो प्राचीन बावलियों की भी खोज की गई, जो कूड़े के ढेर से पटी हुई थी। उन्होंने अधिकारियों से इसकी जल्द से जल्द सफाई करवाने और इनका संरक्षण करने के दिशा-निर्देश दिए है। साथ ही, उन्होंने इन बावलियों की स्थिति पर अफसोस जताया कि घने जंगलों के बीच ये स्मारक अरसे से उपेक्षा का शिकार हैं। वहीं लेफ्टिनेंट गवर्नर ने ये उम्मीद जताई कि बहाल होने के बाद ये स्मारक, राजधानी दिल्ली के लिए एक संपत्ति होंगी और दिल्ली को एक हेरिटेज सिटी के रूप में उभरने में मददगार साबित होंगे। 

Similar News