विदेशी महिला की घर में मिली लाश: युगांडा से पर्यटक वीजा पर आई थी भारत, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक घर के अंदर विदेशी महिला का लाश मिली है। मृतक युगांडा की रहने वाली थी और इसी साल मार्च में पर्यटक वीजा पर भारत आई थी।

Updated On 2024-06-20 12:40:00 IST
दिल्ली क्राइम।

Delhi Crime News: दक्षिणी जिले के मालवीय नगर थाना इलाके में घर के अंदर एक विदेशी महिला की लाश मिली। किस वजह से मौत हुई यह अभी साफ नहीं हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। 42 साल की महिला मूलरूप से युगांडा की रहने वाली थी और इसी साल मार्च में पर्यटक वीजा पर भारत आई थी। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो पाएगी।

विदेशी महिला की घर में मिली लाश

पुलिस को मंगलवार रात 10 बजकर 51 मिनट पर मामले में सूचना मिली। बताया गया कि पंचशील विहार स्थित एक घर में युगांडा मूल की महिला बेहोश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला फर्श पर पड़ी मिली। एम्स ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्राइम टीम ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि महिला बीते तीन महीने से अपनी महिला मित्र के साथ यहां रह रही थी। दोनों हेयर ड्रेसर के रूप में काम करती थी। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मृतका की दोस्त कमरे से चली गई थी। शाम करीब पांच बजे जब वह लौटी तो उसकी रूम पार्टनर फर्श पर पड़ी थी। कई बार आवाज देने के बाद भी वह नहीं उठी।

इसके बाद उसने अपने जान पहचान के विदेशी लोगों को एकत्रित किया और फिर पुलिस को सूचना दी। मौत किस वजह से हुई इसका पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है।

Similar News