दिल्ली के वेलकम में दो गुट आपस में भिड़े: 50 राउंड से अधिक फायरिंग, एक लड़की को लगी गोली

Welcome Firing news: दिल्ली के वेलकम में दो पक्षों में भारी विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ओर से 50 राउंड से अधिक फायरिंग हुए हैं।

Updated On 2024-10-19 22:12:00 IST
दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों में 50 राउंड से अधिक फायरिंग हुई है।

Welcome Firing news: दिल्ली के वेलकम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वेलकम में आज यानी शनिवार को 2 गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से कुल 50 से अधिक राउंड फायरिंग की गई है।

इलाके में गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई है। देखते ही देखते पूरा इलाका सुन्न पड़ गया। लोग अपनी जान बचाते कहीं छिपने लगे। इस गोलीबारी में एक लड़की को गोली लग गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है।

22 साल की लड़की को लगी गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर मिली है कि दोनों ही पक्षों का जिन्स बनाने का काम है। यह विवाद पैसों की लेनदेन को लेकर हुआ है। हालांकि पैसों की असल कहानी क्या है, इसका अभी तक असली कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस इलाके में पहुंचकर घटना की जानकारी ले रही है। बताया जा रहा है कि ये गोलीबारी वेलकम के राजा मार्केट में हुई है। गोलीबारी में जो लड़की घायल हुई है, उसका नाम इफरा है, जो कि 22 साल की है। उन्हें फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Fire: दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कैंप की झुग्गियों में भीषण आग, तीन झुलसे, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Similar News