Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों को ठंड से मिली थोड़ी राहत, AQI फिर पहुंचा 350 के पार, जानें पूरे सप्ताह का हाल

Delhi Weather Update: आज दिल्ली के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन धीरे-धीरे इसमें सुधार देखने को मिल रहा है, जिससे ठंड से भी राहत मिल रही है।

Updated On 2024-12-15 08:34:00 IST
दिल्ली का मौसम।

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग ठंड से काफी ठिठुर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था। गर्मी के मौसम में ठंड की आस देख रहे लोग भी कंबल से निकलने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि आज दिल्लीवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में सुधार देखने को मिला है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग समान है। चलिए आपको पूरे हफ्ते का मौसम का हाल बताते हैं।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने आज के मौसम का हाल बताते हुए कहा कि सुबह के समय और शाम के समय में धुंध और कोहरा देखने को मिलेगा, जबकि ठंड भी काफी रहेगी। लेकिन दोपहर होते-होते धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और ठंड से राहत भी मिलेगी। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट भले ही दर्ज की जा सकती है, लेकिन कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

कल यानी शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया गया था। कल दिल्ली का नरेला सबसे ठंडा इलाका रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

दिल्ली में प्रदूषण का हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण को लेकर चेतावनी दे दी है। बोर्ड ने कहा कि आज यानी रविवार को हवा की गति कम होने के कारण स्मॉग थोड़ा बढ़ गया है, जिसके कारण प्रदूषण में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को दिल्ली में मध्यम स्तर की हवा चली, जिसके कारण प्रदूषण में थोड़ा सुधार हुआ। कल सुबह दिल्ली का एक्यूआई 204 दर्ज किया गया था। बाद में एक्यूआई में और गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण शनिवार का औसतन एक्यूआई 193 पहुंच चुका था। लेकिन आज दिल्ली का एक्यूआई 350 के पार जा चुका है। दिल्ली के अधिकांश इलाकों का एक्यूआई 300 प्लस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Pollution: दिल्ली में स्कूलों को लेकर आया नया आदेश, प्रदूषण रोकने की योजना में बदलाव

Similar News