Delhi Weather Update: दिल्ली में लुढ़का पारा, ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहत

Delhi Weather Update: बीते तीन दिनों से दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि आने वाले दिनों में पारा बढ़ने वाला है। वहीं अप्रैल की शुरुआत गर्म और खुष्क होगी। 

Updated On 2025-03-29 08:43:00 IST
weather

Delhi Weather Update: पिछले तीन दिनों से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में हवाओं का दौर है। वहीं दिल्ली में आज भी मौसम खुशनुमा रहने वाला है। इस मौसम से लोगों को गर्मी से अच्छी खासी राहत मिली है। कम सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के आने के कारण दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अच्छी बरसात नहीं हुई है। वहीं अब कल से थोड़ी गर्मी बढ़ सकती है। 

कैसा रहेगा आज का मौसम

आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे को रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और आते जाते बादलों के कारण ठंडी हवा चलेगी। हालांकि दिन के समय गर्मी के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Delhi High Court: दिल्ली दंगों के आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, 10 दिनों की मिली अंतरिम जमानत

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

30 और 31 मार्च को आसमान साफ रहेगा और हवाएं भी चलेंगी। 30 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है। वहीं सोमवार को थोड़ी गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सिय तक रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल की शुरुआत गर्म और शुष्क रहेगी। 1 अप्रैल से 3 अप्रैल के दौरान हवाएं कमजोर होंगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

दिल्ली की हवा कितनी शुद्ध

बता दें कि आज दिल्ली में हवा की गुणवत्ता कल के मुकाबले अच्छी है। आज सबसे कम एक्यूआई आईटीओ में दर्ज किया गया, जो 105 रहा। वहीं सबसे अधिक AQI जहांगीरपुरी में दर्ज किया गया, जो 250 रहा। अधिकतर इलाकों में मौसम संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें: होटल-रेस्टोरेंट के ग्राहकों के लिए खुशखबरी: खाने के बिल में नहीं लगेगा सर्विस चार्ज, दिल्ली HC का आदेश

Similar News