Delhi Weather Updates: दिल्ली में दिन का तापमान बढ़ा, शाम को झेलनी पड़ रही सर्द हवा का सामना, जानिये कब मिलेगी राहत?

Delhi Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक तौर पर बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Updated On 2024-03-07 10:56:00 IST
दिल्ली मौसम अपडेट

Delhi Weather Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश से ठंड बरकरार है। सुबह और शाम के वक्त लोगों को गरम कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार यानी आज मौसम साफ रहेगा। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी और आज से दिन के समय में तापमान में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम को सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

तीन दिन तक मौसम रहेगा साफ 

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक तौर पर बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सुबह और शाम के समय ठंड फिर लौट रही है। आज सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा और दिन के समय अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। 

सर्दी से कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिन बाद यानी 12 मार्च से तापमान बढ़ेगा और मौसम में बदलाव होगा, जिससे लोगों को सर्दी से रहात मिलेगी। मार्च की शुरुआत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन बीते दो दिन से फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कल यानी बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.6 दर्ज हुआ। वहीं, चार दिन तक राजधानी का तापमान 25 से 27 डिग्री होने की संभावना है।  

वायु प्रदूषण से मिली राहत 

राजधानी के वायु प्रदूषण की बात की जाए तो दिल्ली की हवा अभी भी सामान्य बनी रहेगी। इसमें अधिक सुधार आने की संभावना फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 से 8 मार्च तक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर सामान्य स्थिति में रहेगा। आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 120 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी के अंतर्गत आता है। 

Similar News