Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बूंदाबांदी, 12°C पहुंचा न्यूनतम तापमान, हरियाणा के इन जिलों में पड़ेंगे ओले

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए है। जिसके चलते कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इससे राजधानी का न्यूनतम तापमान 12°C पहुंच गया है।

Updated On 2024-12-27 08:07:00 IST
दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते होगी बारिश।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 12°C तक पहुंच गया है। वहीं कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकेगी और अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि 27 और 28 दिसंबर को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 दिसंबर को घने कोहरे का संभावना जताई है।

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमानम 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 

ये भी पढ़ें-दिल्ली से गाजियाबाद का सफर हुआ आसान: न्यू ईयर से पहले सीएम आतिशी ने दिया गिफ्ट, शुरू हुआ ये फ्लाईओवर

हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट 

आईएमडी चंडीगढ़ ने हरियाणा में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में ओलों के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज अंबाला,यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी में तेज बारिश होगी। इस दौरान ओले भी पड़ेंगे। जिसके चलते इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं चड़ीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।  हरियाणा में आज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री 12 सेस्लियस रहने की संभावना है। 

ये भी पढ़ेंपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, पीएम मोदी ने जताया दुख

Similar News