Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, जानें आज बारिश होगी या नहीं?

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह से कोहरा छाया हुआ है। हालांकि, आज बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग की मानें, तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ठंडी हवाएं दिल्ली पहुंचेगी। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

Updated On 2024-11-25 16:26:00 IST
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की जानकारी।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में ठंडी हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें, तो पहाड़ी क्षेत्रों (जम्मू कश्मीर और हिमाचल) में जो बर्फबारी हुई है। उसका असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर भी पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से दिन में धूप निकल रही है। जिसके चलते राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, आने वाले तीन दिनों में दिल्ली के तापमान में तेजी से परिवर्तन होगा। जिसके चलते दिल्ली में ठंड बढ़ेगी और घना कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद में आज कितना रहेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं नोएडा में आज अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनत तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, आज धुंध और कोहरा सुबह और शाम देखने को मिलेंगे। 

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2025: ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी, लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीदा; युजवेंद्र चहल मोस्ट एक्सपेंसिव स्पिनर

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो आज सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है और ठंडी हवाएं चल रही है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से आज के लिए कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में 27 और 29 नवंबर को घना कोहरा छाएगा। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दौरान सिरसा जिला का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं कैनल रेस्ट हाउस में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Similar News