Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी, बारिश फिर बढ़ाएगी ठिठुरन

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि 24 दिसंबर को मौसम कैसा रहने वाला है।

Updated On 2024-12-24 09:08:00 IST

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई बारिश ने मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी है। जिस वजह से लोग रात में अपने कमरों में रूम हीटर और ब्लोअर लगाकर सोएं। हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में 24 और 25 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। सोमवार को हुई बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज देखने को मिली है। जबकि ठंडी हवाएं और घने कोहरे की वजह से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से पूरे दिल्ली-एनसीआर में 26 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक लगातार बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- RTE Act: केंद्र सरकार ने खत्म किया No Detention Policy, एग्जाम में फेल छात्र अगली कक्षा में नहीं होंगे प्रमोट

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली में मंगलवार सुबह से कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर चल रही है। जिसके चलते लोग बाहर निकलने में भी ठिठुर रहे हैं और कई जगहों पर अलगाव जलाएं गए हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं नोएडा में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो 24 और 25 दिसंबर को प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलेगी। जिसके चलते IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 26 को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा 27 दिसंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। सर्द हवाएं चल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में हल्की धूप निकल सकती है। वहीं आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 72 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी और फिर इसके बाद तापमान में 02- 03°C की वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Shyam Benegal passes away: फिल्मकार श्याम बेनेगल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Similar News