Weather Updates: दिल्ली-NCR का मौसम कूल, आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जाने कब तक रहेगी गर्मी से राहत

शनिवार की शाम को बारिश होने के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2024-04-14 09:43:00 IST
दिल्ली-एनसीआर का मौसम।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार को बारिश के साथ तेज आंधी देखने को मिली। जिससे मौसम कूल हो गया है। लोगों की गर्मी से राहत मिल गई है। शनिवार की सुबह की शुरुआत तो तेज धूप के साथ हुई। दोपहर तक तेज गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। मगर शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद शाम के वक्त बारिश होने लगी। बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चली थी। 

आज कैसा रहेगा मौसम 

आज रविवार को आंधी व बारिश अधिक होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश के साथ तेज आंधी की संभावना है। हवाओं की गति आंधी के दौरान 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान काफी कम हो जाएगा। हालांकि, बारिश का यह सिलसिला 19 अप्रैल तक चलेगा। तब लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

शनिवार का तापमान 

शनिवार को धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान 39.3 रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। यह सीजन की सबसे गर्म सुबह रही। हवा में नमी का स्तर 31 से 71 प्रतिशत तक रहा। 

हरियाणा के मौसम का हाल

उधर, हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के 42 शहरों में मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवा भी चलेगी, इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मध्यम से हल्की बारिश के भी आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 जिलों में तेज आंधी चली। रोहतक, झज्जर, सिरसा, नारनौल और फरीदाबाद में बारिश भी हुई।

Similar News