Delhi Road Accident: कृष्णा नगर में भयंकर सड़क हादसा, बुलेट सवार की मौत, एक गंभीर

दिल्ली के शाहदरा में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने एक बुलेट को टक्कर मारी। बुलेट पर दो लोग सवार थे। इनमें से एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Updated On 2025-12-08 12:11:00 IST

दिल्ली में सड़क हादसा।

Delhi Accident: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में सोमवार सुबह 4:10 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बुलेट मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान बुलेट पर दो युवक मैजूद थे। इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि बुलेट सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार पास के डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं कार चालकर मौके से फरार हो गया।

मृतक और घायल की पहचान

मृतक की पहचान 22 वर्षीय सहबाज पुत्र शमीम, निवासी खुरेजी, दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घायल उसका भाई था। उसकी पहचान 21 वर्षीय समीर पुत्र शमीम अहमद, निवासी खुरेजी, दिल्ली के रूप में हुई है। घायल का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि कार तेज रफ्तार में थी। हो सकता है कि कार चालक नशे में हो। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले में लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने का केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी कर रही पुलिस

इस बारे में डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि थाना कृष्णा नगर पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त बुलेट और लाल रंग की स्विफ्ट कार बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस दुर्घटना के सही कारणों का भी पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

Tags:    

Similar News