Delhi Politics: सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में बीडब्ल्यू ब्लॉक का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Delhi Politics: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग पहुंचकर बीडब्ल्यू ब्लॉक का निरीक्षण किया है। चलिए बताते हैं उन्होंने निरीक्षण के बाद अपने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए हैं।

Updated On 2025-03-05 22:10:00 IST
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।

Delhi Politics: दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनते ही सरकार के सभी मंत्री खूब एक्शन में दिख रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता से लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, मंत्री पंकज सिंह और भी तमाम मंत्री काम को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा ने साफ कर दिया है कि हमने चुनाव के दौरान जितने भी वादे किए हैं, सभी पूरे किए जाएंगे। हम झूठे वादे नहीं करते हैं। इस कड़ी में सीएम रेखा गुप्ता ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने अपने अधिकारियों को निर्देश भी दिया है।

छोटी-छोटी समस्याओं का भी होगा समाधान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग के बीडब्ल्यू ब्लॉक का निरीक्षण किया और वहां के निवासियों के सामने आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आवश्यकतानुसार तुरंत सुधार कार्य शुरू करने पर जोर दिया और अधिकारियों को एक महीने के भीतर वृक्षारोपण अभियान पूरा करने का निर्देश दिया। सीएम गुप्ता ने कहा कि जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ समाधान किया जाएगा।

प्रत्येक अधिकारियों की होगी जिम्मेदारी

त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही स्पष्ट रूप से परिभाषित की जाएगी। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि जल बोर्ड, एमसीडी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ शालीमार बाग के बीडब्ल्यू ब्लॉक में साइट पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उन्हें जल्द हल करने के सख्त निर्देश दिए। हम जनता की छोटी से छोटी समस्या को हल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें:- बजट से पहले झुग्गीवासियों से मिलेंगी सीएम रेखा गुप्ता: महिलाओं को 2,500 देने पर भी दिया जवाब, जानें क्या कहा

Similar News