Delhi Politics: LG के बाद आतिशी ने रंगपुरी पहाड़ी इलाके का किया दौरा, उपराज्यपाल को कहा थैंक्यू, जल्द सकरेंगे समधान
एलजी वीके सक्सेना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना भी रंगपुरी पहाड़ी इलाके में पहुंचीं। उन्होंने वहां के हालातों का जायजा लिया और एलजी को धन्यवाद भी कहा।
Delhi Politics: हाल ही में एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के रंगपुरी पहाड़ी और कापसहेड़ा का दौरा किया था। वहां के खस्ताहाल हालातों को लेकर उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना भी साधा था। उन्होंने सड़कों पर भरे गंदे पानी, घंटों तक होने वाले पावर कट और पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि एक तरफ केजरीवाल सरकार कहती है कि दिल्ली की जनता को सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और हैं।
एलजी के बाद सीएम ने लिया रंगपुरी पहाड़ी इलाके का जायजा
अब एलजी वीके सक्सेना के बाद मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली के रंगपुरी पहाड़ी इलाके में जायजा लेने पहुंची। उन्होंने भी वहां के हालातों का जायजा लिया। उन्होंने एलजी वीके सक्सेना का धन्यवाद करते हुए कहा कि अगर दिल्ली के किसी भी इलाके में कोई समस्या नजर आती है, तो एलजी उन्हें बताएं। वे अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली के लोगों की समस्याएं हल करती रहेंगी। रंगपुरी पहाड़ी की जो समस्याएं हैं, जल्द ही उनका भी समाधान किया जाएगा।
दिल्ली की हर समस्या का समाधान करेगी AAP सरकार 💯
— AAP (@AamAadmiParty) December 22, 2024
👉 New Rohtak Road पर 150 Crore की लागत से Drain का काम शुरू हो गया है, एक तरफ़ की सड़क भी बन गई है।
👉रंगपुरी पहाड़ी के लोगों को भी भरोसा है कि सिर्फ़ केजरीवाल जी ही उनकी समस्याओं को दूर करेंगे।
-@AtishiAAP pic.twitter.com/nQdtyO4g5q
ये भी पढ़ें: जेल जाएंगे केजरीवाल?: LG ने ईडी को दी मुकदमा चलाने की इजाजत, शराब नीति से जुड़ा है मामला
'कहीं भी कमी हो, तो बताएं'
सीएम आतिशी ने कहा कि आम आदमी को हमारी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर भरोसा है। रंगपुरी पहाड़ी इलाके के लोगों को भी हम पर भरोसा है। क्षेत्र में जो समस्याएं हैं, उनका जल्द समाधान कराया जाएगा। यहां नालियों और सड़कों की समस्या बताई गई है। एक सप्ताह में नालियों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। आने वाले कुछ दिनों में सड़कों की समस्या भी दूर कर दी जाएगी। एलजी साहब ने न्यू रोहतक रोड के बारे में जिक्र किया था। दिल्ली सरकार की तरफ से 150 करोड़ रुपए की लागत से ड्रेन बनवाया जा रहा है। इसके अलावा एलजी ने मुंडका रोड के बारे में भी बताया था। मुंडका में एक तरफ की सड़क बन गई है और ग्रैप 4 हटते ही दूसरी तरफ की सड़क का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: एलजी ने AAP को दिखाया आईना, खस्ताहाल गलियों और जमा बदबूदार पानी को लेकर साधा निशाना