Sanjay Singh: चुनावी जंग में उतरने से पहले राजघाट पहुंचे संजय सिंह, बापू को दी श्रद्धांजलि
Sanjay Singh Rajghat Visit: आप नेता संजय सिंह राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ पार्टी नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद 3 मार्च को जेल रिहा हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले आप नेता के बाहर आने पर पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है। संजय सिंह जेल से छूटने के बाद से ही बीजेपी हमलावर हैं। आज गुरुवार को संजय सिंह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे।
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह अपनी पत्नी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे। pic.twitter.com/HY7bvAJ61e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2024
संजय सिंह ने बोले- भगवान बीजेपी को सद्बुद्धि दें
इस दौरान संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बापू की समाधि पर नमन करने, प्रार्थना करने और आशीर्वाद मांगने के लिए अपने विधायकों और नेताओं के साथ राजघाट आया था। हमनें बापू को हमेशा इसलिए याद किया, क्योंकि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उस वक्त बोलने की आजादी नहीं थी। स्वतंत्रता के साथ जीने की आजादी नहीं थी। इसलिए बापू ने देश को आजाद कराने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। आज आजादी के 77 साल बाद भी ऐसी ही परिस्थिति पैदा हो गई है।
उन्होंने कहा कि बापू की समाधी पर यही प्रार्थना किया कि हे प्रभु, हे राष्ट्रपिता जी, आप जहां कहीं भी हैं, इस सरकार को भी सदबुद्धी दें कि वे देश की आजादी के साथ लोकतंत्र के साथ संविधान के साथ खिलवाड़ करना बंद करे। जिस प्रकार बीजेपी ने एक निर्वाचित सीएम को पकड़ कर जेल में जेल डाल दिया। यह तानाशाही का जेल में डाल दिया है। यह देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसलिए हमें मिलकर इस देश को बचाना चाहिए।