दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अतिशी कैबिनेट ने विधायक फंड बढ़ाया, अब मिलेंगे 15 करोड़

दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आतिशी कैबिनेट ने विधायकों का फंड बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने का फैसला किया।

Updated On 2024-10-10 18:26:00 IST
आतिशी कैबिनेट ने बढ़ाया विधायकों का फंड।

Delhi Cabinet: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, दिल्ली सरकार की आज गुरुवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में विधायक फंड बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई और आतिशी कैबिनेट ने विधायकों का फंड बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने का फैसला किया। बता दें कि अभी तक एक विधायक को क्षेत्र में काम करवाने के लिए साल का 10 करोड़ रुपये का फंड मिलता था।

आतिशी कैबिनेट ने विधायक फंड बढ़ाया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कैबिनेट की बैठक के बाद इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा विधायक फंड अब दिल्ली में होगा। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में विधायक फंड को लेकर कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया है। विधायक फंड को प्रति वर्ष 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने अन्य कई मुद्दों की जानकारी भी दी।

दिल्ली में विधायक फंड सबसे ज्यादा- आतिशी

उन्होंने कहा कि राज्यों के विधायक फंड के आंकड़ों पर नजर डालें, तो गुजरात में 1.5 करोड़, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक 2-2 करोड़ रुपये हर साल मिलते हैं। इसके अलावा ओडिशा, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में 3 करोड़ मिलते हैं। वहीं, महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तराखंड में पांच करोड़ रुपये सालाना विधायक फंड दिया जाता है।

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव जनवरी के अंत या फिर फरवरी के शुरू में हो सकते हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारी अभी तेज कर दी है। दिल्ली सरकार ने पहले बीजेपी पर काम रोकने का आरोप लगाया था और फिर से दिल्ली के काम शुरू कर तेजी लाने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें:- Delhi Assembly Election History: सीएम बदलने का फॉर्मूला हरियाणा में चला, दिल्ली में नहीं चलेगा; जानिये क्यों?

Similar News