Delhi Police: महीनों से आंखों में धूल झोंक रहा था 'राजा', दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने 7 महीनों से फरार चल रहे लूट के अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। वो दिल्ली में वेश बदलकर रह रहा था। हालांकि इसके बावजूद पुलिस को कामयाबी मिल गई है।

Updated On 2025-05-10 16:01:00 IST
दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने कानून की आंखों में 7 महीने से धूल झोंक कर अपनी पहचान छिपा कर रहने वाले 'राजा' को गिरफ्तार कर लिया है। तीस हजारी कोर्ट ने राजा को लूट के मामले में अपराधी घोषित किया था। राजा का असली नाम फैजान है, जो पहले एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। नशे की लत ने उसे लुटेरा बना दिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के तिमारपुर इलाके में शाम लगभग 4.20 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा मार्केट से वापस लौट रही थी। अचानक बाइक पर सवार दो युवक उसके सामने आए और उन्होंने युवती का मोबाइल और पर्स छीन लिया और भाग निकले। लड़की और उसके पास के लोगों ने शोर मचाया। भीड़ ने बाइक पर सवार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी महमूद वहां फंस गया, लेकिन फैजान उर्फ राजा मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।

7 महीने तक नहीं ढूंढ पाई पुलिस

वो वहां से ऐसा भागा कि 7 महीने तक पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। हालांकि जब आरोपी फैजान का कुछ पता नहीं चला, तो तीस हजारी कोर्ट ने उसे अपराधी घोषित कर दिया। अब वो सिर्फ लुटेरा नहीं बल्कि अदालत से फरार अपराधी था। पुलिस ने उसकी खोजबीन के लिए अपराध शाखा की साइबर सेल ने उसकी तलाश की।

कैसे किया गिरफ्तार?

पुलिस को एक संदिग्ध युवक के बारे में जानकारी मिली। पुलिस को पता चला कि मौजपुर की गली नंबर 19 में जैकेट बनाने वाली एक फैक्ट्री में एक युवक काम कर रहा है, जो किसी से नजरें नहीं मिलाता। उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं है और वो खुद का नाम राशिद बताता है। पुलिस ने फैक्ट्री को चारों तरफ से घेर कर आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा और तिमारपुर डकैती मामले में मुकदमा चलेगा। 

Tags:    

Similar News