Sonia Gandhi Health: सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आज तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Updated On 2026-01-06 13:44:00 IST

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती। 

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस पार्टी की सीनियर नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आज 6 जनवरी मंगलवार को अचानक से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम सोनिया गांधी की देखभाल में लगी हुईं हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि उन्हें चेस्ट (सीने) से जुड़े स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। हालांकि अब तक कांग्रेस पार्टी या अस्पताल की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी ने पिछले साल 9 दिसंबर को अपना 79वां बर्थडे मनाया था। ऐसा भी कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से खांसी की समस्या से परेशान हैं, जिसकी वजह से वह समय-समय पर चेकअप के लिए अस्पताल जाती हैं। हालांकि अभी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। 

सोनिया गांधी की पहले भी बिगड़ी तबीयत

बता दें कि इससे पहले भी सोनिया गांधी को 15 जून 2025 को पेट में परेशानी के चलते सर गंगा राम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती करवाया जा चुका है। उस दौरान वह करीब 3 दिन तक वहां भर्ती थीं।

7 जून को भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई थी, उस दौरान सोनिया प्रियंका गांधी के साथ शिमला स्थित घर छुट्टियां मनाने गई थीं। तबीयत खराब होने के कारण वह अगले दिन दिल्ली लौट आई थीं, जिसके बाद 9 जून को भी सोनिया गांधी ने गंगाराम अस्पताल में मेडिकल चेक-अप करवाया था।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ। 

Tags:    

Similar News