Noida Crime: शादी का झांसा देकर बनाया Video, महिला वकील ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर किया सुसाइड

Noida Women Lawyer Suicide: नोएडा में एक वकील अपनी महिला मित्र वकील के साथ दो साल से ज्यादा समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। कथित रूप से इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस वजह से महिला ने आत्महत्या कर ली।

Updated On 2025-11-06 15:09:00 IST

नोएडा में महिला वकील ने की आत्महत्या।

Noida Women Lawyer Suicide: नोएडा में एक युवक ने एक महिला वकील को शादी का झांसा दिकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद उसने महिला वकील को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी की धमकियों से तंग आकर महिला ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ये घटना 3 नवंबर को हुई। युवक भी वकील है। महिला की आत्महत्या के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के पिता नोएडा के रहने वाले हैं और उन्होंने ही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

'संपर्क तोड़ने की कोशिश पर वीडियो वायरल करने की धमकी'

शिकायत के अनुसार, मृतक महिला और आरोपी एक साथ वकालत करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने शादी का झूठा झांसा देकर महिला के साथ संबंध बनाए। बाद में उसके वीडियो बना लिए। वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने बार-बार महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। उसने धमकी दी कि अगर उसने उससे संपर्क तोड़ने की कोशिश की, तो वो उन वीडियो को वायरल कर देगा।

झगड़े के बाद महिला ने लगाई फांसी

महिला के पिता ने शिकायत में बताया कि उन्होंने 3 नवंबर को दोपहर लगभग 3:30 बजे आरोपी का सामना किया। इस दौरान उसने उन्हें धमकियां दीं और गाली-गलौज किया। झगड़े के थोड़ी देर बाद ही महिला फंदे से लटकी हुई मिली। उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता का कहना है कि उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी गर्भवती थी। आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया था। आरोपी ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

युवक ने शादी से किया इनकार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। वे दो साल से ज्यादा समय से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। हालांकि बाद में लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। हालांकि अभी गर्भावस्था से जुड़े आरोपों की जांच बाकी है।

Tags:    

Similar News