Noida Murder Case: नोएडा में नग्न हालत में मिली महिला की लाश, कटे हुए थे सिर और हाथ

Noida Murder Case: नोएडा पुलिस को सेक्टर-108 से एक महिला की सिर और हथेली कटी लाश बरामद हुई है। ये लाश एक नाले में पड़ी थी, जो नग्न अवस्था में थी। पुलिस जांच कर रही है।

Updated On 2025-11-06 17:23:00 IST

नोएडा पुलिस को नाले में मिली लाश।

Noida Murder Case: नोएडा में भयावह करने वाली एक खबर आई है। नोएडा से एक संदिग्ध महिला की बिना सिर वाली नग्न लाश बरामद हुई है। आरोपियों ने महिला की लाश की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट डाला और साथ ही उसकी दोनों हथेलियां भी काट दीं। महिला की लाश नोएडा के सेक्टर- 108 में बरामद हुआ है। पुलिस ने इस बारे में बताया कि मृतक महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

वहीं नाले में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। महिला की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर और उसके हाथ काटे गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालांकि अभी तक न ही महिला की पहचान का खुलासा हो सका है। न ही आरोपियों के बारे में कोई सुराग मिल सका है। पुलिस हत्यारों और हत्या का मकसद पता करने की कोशिश कर रही है।

महिला वकील ने खुद को लगाई फांसी

वहीं दूसरे मामले में एक महिला वकील ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दी, जिसमें उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी दोनों दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसकी वीडियो बना ली। जब महिला ने उससे शादी करने के लिए कहा, तो इस वीडियो के जरिए वो महिला को ब्लैकमेल करने लगा। इसको लेकर महिला ने अपनी बहन को सारी बात बताई थी, तो पिता को भी पता चली। पिता ने लड़के को समझाने की कोशिश की, तो उसने उन्हें गाली गलौज किया और धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News