Delhi Food: दिल्ली में लेना चाहते हैं मुंबई के खाने का मजा, यहां का स्वाद लेकर लेंगे चटकारे

Delhi Food: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और महाराष्ट्र के खाने का स्वाद लेना चाहते हैं, तो दिल्ली के राजिंदर नगर इलाके में सैराट महाराष्ट्रीयन क्यूजीन है, जहां स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकते हैं।

Updated On 2025-07-25 07:10:00 IST

दिल्ली के खाने में मुंबई का स्वाद

Delhi Food: दिल्ली में ऐसी कौन सी चीज है, जो आपको नहीं मिल सकती? देश की राजधानी में हर राज्य का आदमी रहता है। जिस कारण यहां प्रत्येक राज्य और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इसके कारण इसे मिनी इंडिया भी कहा जाता है। दिल्ली के लोगों को खाने और चटकारे लेने के शौकीनी के लिए भी जाना जाता है।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और महाराष्ट्र के खाने का स्वाद लेना चाहते हैं, तो हम आपको दिल्ली की एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महाराष्ट्रियन खाने का स्वाद ले सकते हैं। हालांकि यहां खाना खाने के लिए आपको ज्यादा खर्चा भी नहीं करना होगा क्योंकि यहां महाराष्ट्रियन व्यंजनों की कीमत भी काफी कम है। ऐसा कहा जाता है कि यहां के खाने का स्वाद एक बार चखने के बाद लोगों को ताउम्र याद रहता है।

इस इलाके में है दुकान

ये खाने की दुकान दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में स्थित है, जो सैराट महाराष्ट्रियन क्यूजीन के नाम से फेमस है। यहां पर खाना बेहद कम कीमत में खिलाया जाता है। कहा जाता है कि यहां पर खाने के सभी आइटम की कीमत 40 रुपए से कम है। जिस कारण लोगों के बजट पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

परोसे जाते हैं ये व्यंजन

सैराट महाराष्ट्रियन क्यूजीन में महाराष्ट्र के पारंपरिक भोजन परोसे जाते हैं। सैराट में महाराष्ट्र के मशहूर खाने की लगभग सभी वैरायटी मिल जाती हैं। यहां पर वड़ा पाव, मिसल पाव, तरह-तरह के भजिए और थालपीठ जैसे तमाम आइटम मिलते हैं। सैराट की खास बात यहां खाना केवल नाम के लिए नहीं बल्कि पारंपरिक स्वाद से भरपूर होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दुकान के मालिक महाराष्ट्र से ही हैं। उन्होंने खाने में स्वाद के साथ कोई कॉम्प्रमाइज नहीं किया है बल्कि अपने राज्य के स्वाद और संस्कृति को बनाए रखा है।

दुकान की टाइमिंग

अगर आप भी महाराष्ट्रियन खाने का मन बना रहे हैं, तो इस दुकान पर सुबह के समय 7:00 बजे से लेकर 11:00 तक और शाम के 4:00 बजे से 9:30 तक यहां जा सकते हैं। यहां पर सुबह के समय ब्रेकफास्ट आइटम्स परोसे जाते हैं। वहीं शाम के खाने में मिसल पाव, वडा पाव और अन्य स्नैक्स समेत कई आइटम परोसे जाते हैं।

Tags:    

Similar News