Bulldozer Action: सुभाष नगर में गरजा बुलडोजर, MCD टीम ने अवैध निर्माण किया जमींदोज

Bulldozer Action: दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एमसीडी ने बुलडोजर एक्शन लिया। सुभाष नगर ऑटो मार्केट में अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। साथ ही बाकी अतिक्रमण को हटाने की भी तैयारी चल रही है।

Updated On 2025-08-26 19:04:00 IST

सुभाष नगर में बुलडोजर एक्शन।

Bulldozer Action: दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एमसीडी एक्शन मोड में है। एमसीडी ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर एक्शन लिया है। एमसीडी ने सुभाष नगर ऑटो मार्केट में अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया है। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सुभाष नगर में चल रही ऑटो मार्केट नगर निगम की जमीन पर अवैध तरीके से चल रही थी। इन दुकानों पर बुलडोजर एक्शन लिया गया।

जानकारी के अनुसार, जिस समय सुभाष नगर की ऑटो मार्केट को जमींदोज किया गया, उस समय कार्य विभाग के अधिकारी, दिल्ली पुलिस, जूनियर इंजीनियर, कर्मचारियों की टीम और दूसरे विभागों के कर्मचारी भी मौजूद थे।

वहीं सुभाष नगर में निगम की जमीन पर बनी अवौध ऑटो मार्केट को खत्म करने के बाद पश्चिम जोन में अन्य स्थानों पर निगम की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। निगम के अधिकारी ने कहा कि अवैध निर्माण, अवैध कब्जे के खिलाफ स्थानों का जायजा लेने के बाद इस तरह की कार्रवाई दूसरी जगहों पर की जाएगी।

इसके अलावा मंगलवार को दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन में भी निगम प्रशासन ने कार्रवाई की। नेहरू विहार वार्ड और अन्य कई जगहों पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन लिया गया। ये कार्रवाई स्वाथ्य विभाग, लाइसेंसिंग विभाग और दिल्ली पुलिस के सहयोग से की गई।

बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आदेश दिया गया था कि दिल्ली में अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए। इसके बाद से ही दिल्ली सरकार ने टीमों को निर्देश दिए थे कि वे अवैध जगहों की पहचान कर, उन जगहों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाएं। इसके बाद से दिल्ली नगर निगम की टीम एक्शन मोड में है। इससे पहले दिल्ली की कई अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर एक्शन लिया जा चुका है।  

Tags:    

Similar News