Nirman Vihar: महिला ने 27 लाख की खरीदी थार, पहली मंजिल से कुदाई, उड़े परखच्चे

Nirman Vihar Thar Accident: निर्माण विहार के मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक महिंद्रा के शोरूम से एक महिला ने थार कार खरीदी, जिसकी कीमत 27 लाख थी। इस दौरान महिला ने तेज एक्सीलेटर दे दिया। इसके बाद महिंद्रा तार पहली मंजिल से नीचे गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

Updated On 2025-09-09 19:50:00 IST

निर्माण विहार में थार कार का एक्सीडेंट।

Nirman Vihar Thar Accident: दिल्ली के लक्ष्मी नगर के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार की सुबह एक महिला ने थार खरीदी, जिसकी कीमत 27 लाख थी। इस कार की पूजा भी शोरूम के अंदर ही की गई। इस दौरान नींबू पर गाड़ी चढ़ाकर थार कार का उद्घाटन करना था लेकिन महिला ने ज्यादा तेज एक्सीलेटर दे दिया। इसके कारण थार नींबू पर न चढ़कर सीधे महिंद्रा शोरूम की पहली मंजिल पर लगे शीशे से टकराकर 15 फीट नीचे आ गिरी। इस हादसे के दौरान नीचे विकास नाम का एक कर्मचारी बैठा हुआ था, जिसे गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं कार गिरते ही एयरबैग्स खुल गए, जिसके कारण महिला की जान बच गई लेकिन उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो महिला की गर्दन टूट गई है। हादसे के बाद महिला और कर्मचारी विकास को इलाज के लिए पास के मलिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, ये थार कार Roxx मॉडल थी।

जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी ने केस दर्ज नहीं कराया है। किसी भी पक्ष ने पुलिस को न ही कोई कॉल पर सूचना दी और न ही प्रत्यक्ष रूप से कोई शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर घटना की एक वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तार उल्टी पड़ी हुई है औरह उसके परखच्चे उड़ गए हैं। थार के शीशे पूरी तरह से टूट गए। ये थार एक बाइक पर गिरी थी। बाइक पूरी तरह से खत्म हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग थार को घेरकर उसकी वीडियो बना रहे हैं। वहीं लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कोई कंपनी के इंश्योरेंस के बारे में बात कर रहा है, तो कोई लड़की का हाल पूछ रहा है। वहीं एक यूजर ने कहा कि अच्छा है वो महिला सड़क पर थार लेकर नहीं निकली, वरना कितने लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। वहीं एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि 'ट्रायल अच्छा रहा, अब गाड़ी को सीधा करके देखो कितना स्क्रेच औ डेंट आया। गाड़ी का ऑयल लीक हुआ की नहीं साधारण सी दुर्घटना में कितना नुकसान हुआ।'

Tags:    

Similar News