Manpal Badli: भारत लाया गया हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली, STF ने किया गिरफ्तार
Gangster Manpal Badli: हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मैनपाल से पूछताछ करके उसके दूसरे साथियों के बारे में पता लगाएगी।
हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली गिरफ्तार।
Gangster Mainpal Badli: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली को बुधवार सुबह कंबोडिया से दिल्ली लाया गया। दिल्ली आने के बाद गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर पर करीब 7 लाख रुपये का इनाम था। 2018 में बादली पैरोल पर बाहर आया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
STF टीम का कहना है कि मैनपाल बादली लंबे समय से विदेश में रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। बादली पर हत्या, रंगदारी जैसे कई गंभीर आरोप हैं। इंटरपोल की सहायता से कंबोडिया में उसे गिरफ्तार किया गया था, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भारत भेजा गया।
2018 से तलाश में थी टीम
बादली को STF टीम 2018 से तलाश रही थी। अब बादली से पूछताछ की जाएगी, ताकि उसके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले बादली को कंबोडिया में पकड़ा गया था, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसियों और हरियाणा STF की संयुक्त टीम ने गुप्त अभियान के तहत उसे पकड़ लिया।
चाचा की हत्या के बाद अपराध में हुआ शामिल
मैनपाल बादली को रोहतक जेल भेज दिया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। मैनपाल हरियाणा के बादलवी गांव का रहने वाला है। अपराध जगत में आने से पहले वह ट्रैक्टर रिपेयर का काम सीख रहा था और एक मैकेनिक के रूप में जीवनयापन कर रहा था। साल 2000 में उसके चाचा की किसी ने हत्या कर दी, जिसके बाद उसने बदला लेने के इरादे से अपराध की राह पकड़ ली और कई हत्याओं को अंजाम दिया। मैनपाल और उसके गैंग पर हत्या, फिरौती, आपराधिक साजिश और संगठित अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं।
जेल में रहते हुए हत्या का आरोप
जेल में रहते हुए भी उस पर हत्या का आरोप लगा था। हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में उसका नाम पहले नंबर पर था। पुलिस का कहना है कि मैनपाल का गिरोह नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने में शामिल था। पुलिस और STF की इस कार्रवाई पर हरियाणा पुलिस महानिदेशक हंस मोहन खीचड़ ने मैनपाल की गिरफ्तारी को ऐतिहासिक करार दिया। उनका कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अन्य गिरोहों के लिए भी यह सख्त संदेश है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।