Goa Fire Case: 'लूथरा ब्रदर्स भारत से यूं ही नहीं भाग गए...'AAP नेता संजय सिंह ने क्या कहा ?
Goa Nightclub Fire Case:गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड को लेकर आप नेता संजय सिंह ने लूथरा ब्रदर्स के भारत छोड़ने को लेकर बयान दिया है।
लूथरा ब्रदर्स के भारत छोड़ने को लेकर आप नेता संजय सिंह का बयान।
Goa Nightclub Fire Case: गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब दोनों भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह का बयान सामने आया है। संजय सिंह ने लूथरा ब्रदर्स के भागने का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है। उन्होंने कहा कि लूथरा ब्रदर्स यूं ही नहीं भाग गए, इसके पीछे जरूर किसी का हाथ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय सिंह का कहना है कि लूथरा ब्रदर्स दोनों यूं ही भारत से नहीं भाग सकते, इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्हें भगाने में कौन से लोग शामिल है। संजय सिंह ने आरोप लगात हुए कहा कि भाजपा सरकार के समर्थन के बिन दोनों गोवा से भाग नहीं सकते थे।
आप नेता यह भी कहा कि इन दिनों इंडिगो की उड़ानें रद्द हो रही हैं, लोगों के लिए फ्लाइट्स सेवा उपलब्ध नहीं है, देश की जनता परेशानियों का सामना कर रही है। वहीं जिन लोगों की लापरवाही की वजह से गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई, वो कैसे इंडिगो का इस्तेमाल करके भारत से भाग गए, और सरकार कुछ नहीं कर सकी? यह अच्छा हुआ कि वे पकड़े गए। उन्हें जल्द से जल्द वापस लाएं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
6 दिसंबर को नाइट क्लब में लगी आग
गोवा में 6 दिसंबर को 'बर्च बाय रोमियो लेन' नामक एक नाइट क्लब में आग लग गई थी। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। सौरभ और गौरव लूथरा नामक को दोनों ब्रदर्स इस क्लब के मालिक है। हादसे के बाद दोनों भाई देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। दोनों के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था, जिसके बाद सरकार ने दोनों के पासपोर्ट भी निलंबित कर दिए थे। भारत सरकार के अनुरोध के बाद थाईलैंड पुलिस ने क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों को भारत लाने की तैयारी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।