Delhi Pollution: 'दिल्ली में इन फैक्ट्रियों को...,' पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की पॉल्यूशन पर चेतावनी
Delhi Pollution: पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पॉल्यूशन पर चेतावनी दी है। यहां पढ़ें सिरसा ने क्या कहा ?
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पॉल्यूशन पर दी चेतावनी।
Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया। बताया जा रहा है कि राजधानी में सरकार उन सभी फैक्ट्रियों को बंद करेगी, जिसकी वजह से प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। इसे लेकर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज मीडिया से कहा कि, 'प्रदूषण फैलाने वाली सभी फैक्ट्रियों को बिना नोटिस सील किया जाएगा।' इसके साथ ही अवैध फैक्ट्रियों को भी बंद करने की घोषणा की गई है, भले ही वह प्रदूषणकारी ना हों।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज 22 दिसंबर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान के दौरान कहा कि, 'आज से दिल्ली में सघन अभियान चल रहा है, जिनती प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां हैं, उनकी हमने पहचान की है। उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करके उन फैक्ट्रियों को सील किया जाएगा। उनको कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा, अब कोई चांस नहीं। बहुत मौके दिए जा चुके हैं पहले ही, इसलिए आज से उनको सील करने का काम शुरू किया जाएगा। जिन इंडस्ट्रीज नो ओसीईएम के लिए अप्लाई नहीं किया है, 31 तारीख अंतिम तारीख थी, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।'
अवैध इंडस्ट्री पर सीलिंग कार्रवाई
सिरसा ने यह भी कहा कि अवैध इंडस्ट्री की सीलिंग कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है। सिरसा ने कहा दिल्ली में 3 प्रकार के उद्योग हैं अधिकृत, विनियमित और अवैध। अवैध उद्योगों को 100 प्रतिशत बंद करने के आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा दे दिए गए हैं, भले वह प्रदूषणकारी हो या नहीं। सिरसा ने आगे कहा कि कल के बाद मौसम के बेहतर होने की आशंका है जिससे मौसम और ठीक होगा। दिल्ली के जल निकाय प्रदूषण को कम करने के लिए बहुत सार्थक हैं।
कंपनियों को दी चेतावनी
सिरसा ने यह भी कहा कि जो कंपनियां वर्क फ्रॉम का पालन नहीं कर रही उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पता चला है कि कुछ प्राइवेट कंपनियां इसे मान नहीं रही हैं। सिरसा ने आग्रह करते हुए नियम का पालन करने के लिए कहा है, इसके अलावा यह भी कहा गया है कि किसी प्राइवेट कंपनी की शिकायत नाम के साथ पहुंचेगी, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पर्यावरण मंत्री ने बताया कि रात को सड़कों की धुलाई का काम भी किया जा रहा है, हर दिन 35 हजार मीट्रिक टन कूड़ा सड़कों से हटाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण कम हो रहा है। इसके अलावा राजधानी में मलबा मुक्त अभियान भी चलाया जा रहा है। DDA और राजस्व विभाग की सहायता से जलाशयों को फिर से सुधारा जाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।