Live Delhi News Today 29 June 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें, एक नजर में पढ़ें

Live Delhi News Today 29 June 2025: अगर आप दिल्ली-एनसीआर की खबरें पढ़ने की रुचि रखते हैं, तो आप यहां से खबरों का लाइव अपडेट ले सकते हैं। यहां आपको दिल्ली-एनसीआर का लाइव कवरेज मिलने के साथ ही संक्षिप्त में भी खबरें मिल जाएंगी।

Updated On 2025-06-30 11:56:00 IST

29 जून 2025 को दिल्ली की लाइव खबरें।

Live Delhi News Today 29 June 2025: दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी हर तरह की खबर आप इस पेज पर पढ़ सकते हैं, फिर चाहें वो क्राइम, राजनीति, हेल्थ, अस्पताल, पर्यटन, सरकारी योजनाएं, सरकारी घोषणाएं, जॉब्स, मेट्रो, ट्रेन, दिल्ली का प्रदूषण, मौसम आदि हो। आपके पास इन खबरों को विस्तार से पढ़ने का भी ऑप्शन होगा। इसके लिए आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करना होगा।

Live Updates
2025-06-29 19:47 IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ग्रीन लाइन की सेवा में बदलाव किए हैं। ये बदलाव 30 जून 2025 से प्रभावी होंगे। DMRC ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पहले ही इसकी जानकारी दे दी, जिससे यात्रियों को कोई समस्या न हो। पढ़ें पूरी खबर...

2025-06-29 19:46 IST

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों पर ब्रेक लग गया है, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 2 बुजुर्गों की कोरोना से मौत हो गई। देखें पूरा अपडेट... 

2025-06-29 15:56 IST

Delhi Police Encounter: रविवार सुबह दिल्ली पुलिस का 2 बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

2025-06-29 13:32 IST

देश की राजधानी दिल्ली में जल्द ही एडवांस्ड और आधुनिक बस स्टॉप बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई, बेंगलुरू, सिंगापुर और लंदन जैसे अंतरराष्ट्रीय शहरों में मौजूदा मॉडलों की अच्छी तरह से स्टडी की जा रही है। इसके बाद शहर में नए बस क्यू शेल्टर सेटअप किए जाएंगे। 

2025-06-29 13:19 IST

हरियाणा के चर्चित हत्याकांड में नया मोड़ आया है। अब तक कहा जा रहा था कि सास, ससुर और पति ने मिलकर तनु को मारने की प्लानिंग की थी। हालांकि अब साजिशकर्ता की लिस्ट में तनु की ननद काजल के शामिल होने की भी खबर है। पुलिस ने काजल को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

2025-06-29 12:08 IST

मंत्री मनजिंदर सिरसा ने बताया कि दिल्ली सरकार 4-11 जुलाई के बीच आर्टिफिशियल रेन कराने के लिए क्लाउड सीडिंग पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बना रही है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान मौसम अनुकूल रहेगा, जो इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर...

2025-06-29 11:14 IST

दिल्ली पुलिस की विजिलेंस टीम ने बुराड़ी थाना इलाके के हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। टीम ने आरोपी को 25 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया गया। हालांकि विजिलेंस टीम की कार्रवाई के दौरान आरोपी को दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

2025-06-29 11:13 IST

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच डबल डेकर बसें चलाई जाएंगी। सरकार ने इन रूटों पर 8 बसें चलाने का फैसला किया है। लंबे समय से इन रूटों पर सार्वजनिक वाहन चलाए जाने की मांग की जा रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर... 

2025-06-29 08:53 IST

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पूर्व प्रेमिका को प्रताड़ित करने वाले आरोपी के जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि किसी को परेशान करना प्यार नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

2025-06-29 08:52 IST

मुंबई ब्लास्ट मामले में दोषी साकिब नाचन की शनिवार को मौत हो गई। बुधवार को तिहाड़ जेल में उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसे ब्रेन हैमरेज है। शनिवार को उसकी मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Tags:    

Similar News