Live Delhi News Today 6 June 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें, एक नजर में पढ़ें

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और यहां की बड़ी खबरें लाइव जानना चाहते हैं, तो यहां आपको रोजाना खबरों का लाइव अपडेट मिल जाएगी। यहां आप क्राइम, राजनीति, मेटॅो और प्लाईओवर आदि के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Updated On 2025-06-09 09:22:00 IST

Delhi Breaking News Live Updates Today, 6 June: दिल्ली-एनसीआर में क्राइम, राजनीति, मेट्रो, फ्लाईओवर समेत तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग जगहों पर नहीं जाना होगा। यहां हम आपको दिल्ली-एनसीआर में घटित होने वाली बड़ी घटनाओं का लाइव अपडेट दे रहे हैं। ताजा खबरें जानने के लिए पेज में नीचे की तरफ रुख करें।

Live Updates
2025-06-06 18:54 IST

नोएडा में कोरोना का मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में शहर के अंदर कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद नोएडा में कुल कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 190 पहुंच गई है।

2025-06-06 17:45 IST

गुरुवार की देर रात को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली। गाजियाबाद पुलिस की PCR पर एक शख्स ने कॉल कर CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

2025-06-06 17:02 IST

गाजियाबाद के एक रिटायर्ड बुजुर्ग इंजीनियर को साइबर ठगों ने लाखों का चूना लगा दिया। पीड़ित ने गाजियाबाद साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानिए क्या है पूरा मामला

2025-06-06 16:14 IST

दिल्ली के इंडिया गेट के पास जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत पुलिस ने जाम खत्म करने के लिए 5 सुझाव दिए हैं। पूरी खबर के लिए क्लिक करें

2025-06-06 15:34 IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो हजारों रुपये लेकर अपराधियों को जमानत दिलाता था। विस्तार से पढ़ें, इसमें कौन पकड़ाया, कितना लेते थे पैसा?

2025-06-06 15:27 IST

दिल्ली सरकार की ओर से बकरीद को लेकर स्पेशल एडवाइजरी जारी की गई है। कुछ जानवरों की कुर्बानी पर लगाई रोक। अगर कोई ऐसा करता है, तो इसे अपराध माना जाएगा। डिटेल के साथ पढ़ें खबर

2025-06-06 14:34 IST

गुरुग्राम में कई अवैध कॉलोनियां तोड़ दी गई हैं, वहीं लैंड माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी जा रही है। DTPE ऑफिस ने पुलिस से 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। पढ़ें पूरा डिटेल

2025-06-06 13:31 IST

यीडा ने ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़ के बीच एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी तेज की। जल्द जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी। जानिए इससे कितने गांवों को होगा फायदा

2025-06-06 12:20 IST

गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राजनगर एक्सटेंशन के रोटरी क्लब चौराहे पर मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पढ़ें पूरी खबर

2025-06-06 11:25 IST

दिल्ली आईटीओ के रेवेन्यू बिल्डिंग ऑफिस के कमरा नंबर 238 में आग लग गई। फायर सर्विस को सुबह 9.57 बजे सूचना मिली और 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, दमकल की 6 गाड़ियों ने आग बुझा दी।

Tags:    

Similar News