Delhi Rains: दिल्ली में झमाझम बारिश के साथ होगी जून की विदाई, इस पूरे हफ्ते जमकर बरसेंगे बदरा, देखें अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में मानसून की एंट्री होने के बाद अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में आज यानी सोमवार की शाम को भारी बारिश होने की संभावना है। पढ़ें मौसम अपडेट...

Updated On 2025-06-30 12:13:00 IST

दिल्ली मौसम अपडेट।

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में बीते रविवार को मानसून का इंतजार खत्म हो गया। शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 1 हफ्ते तक राजधानी में इसी तरह मौसम बना रहेगा। इस बीच लगातार आए दिन बारिश तूफान देखने को मिलेगा। बता दें कि 29 को मानसून ने दिल्ली और उत्तर भारत समेत पूरे देश को कवर कर लिया है। वहीं, दिल्ली में बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। वहीं आज भी राजधानी में भारी बारिश होने की संभावना है।

कहां पर कितनी हुई बारिश?
मौसम विभाग की मानें, तो रविवार को दिल्ली के अंदर सबसे ज्यादा बारिश पालम एरिया में हुई। यहां पर 13.6 mm बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सफदरजंग में 5.1 mm, लोधी रोड पर 5.6, आया नगर में 9.4 और राजघाट पर 8.3 mm बारिश दर्ज की गई। वहीं तापमान की बात करें, तो बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार यानी 30 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में मानसून की बारिश की शुरुआत हो चुकी है। जून महीने के आखिरी दिन दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी स्पीड 30-40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली में जमकर बारिश होने के आसार हैं। हालांकि अभी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली में 2 दिन देरी से पहुंचा मानसून
बताया जा रहा है कि इस साल मानसून देरी से दिल्ली में पहुंचा है। अक्सर मानसून राजधानी में 27 जून तक दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार मानसून ने 29 जून को दिल्ली में एंट्री की। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में मानसून अपने तय समय से पहले पहुंच गया है।

Tags:    

Similar News