Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में फिर से करवट लेगा मौसम, ठंड के साथ बारिश-आंधी की संभावना

Delhi Weather Today 2026: दिल्लीवासियों को एक बार फिर से बारिश और ठंड का सामना करना पड़ेगा, यहां पढ़ें मौसम विभाग ने क्या कहा है...

Updated On 2026-01-31 10:46:00 IST

दिल्ली में होगी बारिश। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi Weather Today 2026: दिल्ली में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि राजधानी में एक बार फिर से आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। IMD का कहना है कि पहाड़ी एरिया में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके वजह से मैदानी एरिया में ठंड बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे के भीतर तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और पहाड़ी एरिया में बर्फबारी भी हो सकती है। फरवरी की शुरुआत में मौसम में बदलाव की वजह से ठंड और भी बढ़ जाएगी, जिसकी चलते लोगों को एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी में आज 31 जनवरी शनिवार को मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। IMD का कहना है कि दिल्ली की कई जगहों पर मध्यम कोहरा रहेगा, वहीं कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। ऐसा भी माना जा रहा है कि दिन बीतने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जो दोपहर या शाम तक घने हो जाएंगे। सबसे ज्यादा जरूरी बदलाव रात के वक्त देखने को मिल सकता है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

वहीं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। राजधानी में आने वाले 3 दिनों तक सुबह के समय हल्का से घना कोहरा देखा जा सकता है, वहीं रात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

IMD की मानें तो राजधानी में ठंड का असर अभी देखने को मिलेगा। 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 06 से 08 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है, अधिकतम तापमाना 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता था। IMD ने कहा है कि आने वाले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, लेकिन वहीं बाद में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है।

इन राज्यों में होगी बर्फबारी

मौसम विभाग का कहना है कि इस समय कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिसे मौसम वैज्ञानिक ने “डबल अटैक” का नाम दिया है, जिसकी पहला असर पश्चिमी हिमालयी एरिया में देखने को मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News