Operation Kavach: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन कवच 12.0 महाअभियान'...586 अपराधी गिरफ्तार
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन कवच के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 586 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन कवच के तहत अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन कवच 12.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे तक व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया है। बताया जा रहा है कि इस 23 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे से शुरू किया गया था, जो 24 जनवरी शाम 6 बजे तक जारी रहा है। इस अभियान में 12 थाना क्षेत्रों और विशेष पुलिस यूनिट शामिल हुई थीं। टीम ने मिलकर 325 जगहों पर छापेमारी करके 586 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 1439 लोगों को हिरासत में लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के चलते लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने ऑपरेशन कवच के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की यह कार्रवाई स्लम इलाकों, औद्योगिक क्षेत्रों, अवैध शराब तस्करी के रास्तों, अपराध संभावित इलाकों, नाइट क्राइम जोन और दूसरे संवेदनशील एरिया में की गई है।
इस अभियान में स्पेशल स्टाफ वेस्ट, एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड, AATS वेस्ट, टेक्निकल सर्विलांस यूनिट, बीट स्टाफ और आरपीएफ की सक्रिय भूमिका सामने आई है। पुलिस का मुख्य फोकस नशा तस्करी, अवैध शराब, हथियारों की सप्लाई और असामाजिक तत्वों पर था।
दिल्ली एक्साइज एक्ट में 22 गिरफ्तार
पुलिस ने अभियान में नशा तस्करी से जुड़े NDPS एक्ट के तहत 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 1.662 किलो गांजा, 150 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। वहीं दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत 15 मामलों में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 2,164 अवैध शराब की बोतलें जब्त की गईं हैं। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत 15 मामलों में 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 1 देसी पिस्टल, 1 कारतूस और 14 चाकू बरामद किए गए हैं।
COTPA के तहत 328 चालान
पुलिस ने प्रिवेंटिव एक्शन के तहत BNSS में 79 क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है। 250 लोगों को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया गया और DP एक्ट के तहत 1439 लोगों को हिरासत में रखा गया है। COTPA के तहत 328 चालान भी किए हैं, जिसमें 70,310 कैश बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कवच 12.0 का उद्देश्य अपराध पर कंट्रोल करना, अवैध नेटवर्क को तोड़ना और आम लोगों की सुरक्षा को मजबूत करना है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।