Delhi Police: कपिल शर्मा के कैफे पर किसने की फायरिंग? दिल्ली पुलिस ने शूटरों के नामों का किया खुलासा
दिल्ली पुलिस ने कपिल शर्मा के कैफे पर तीन बार फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली है। इसके अलावा पुलिस ने इन दोनों को हथियार देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कपिल के कैफे पर फायरिंग करने वाले शूटरों की दिल्ली पुलिस ने की पहचान
Delhi Police: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाले दो शूटरों की पहचान को पहचान लिया है। इन दोनों की पहचान शैरी उर्फ गुरजोत और दिलजोत रेहल के रूप में हुई है। वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि यह दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े हुए हैं। दोनों ने पिछले दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग की थी।
तीन बार किया था कैफे पर हमला
दरअसल दिल्ली पुलिस ने इस गोलीबारी के मुख्य आरोपी बंधु मान सिंह शेखों को 28 नवंबर को गिरफ्तार किया था। उसके बाद पूछताछ में आगे जानकारी पुलिस को मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस को जांच में पता चला था कि दोनों शूटरों को बंधु मान सिंह शेखों ने गाड़ी और हथियार मुहैया कराए थे। कपिल के कैफे पर अब तक कुल तीन बार हमला हो चुका है। इनमें सबसे पहली बार 10 जुलाई को, फिर दोबारा 7 जुलाई को और तीसरी बार 16 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी।
हथियार देने वाला गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने 28 नवंबर को बंधु मान शेखों को गिरफ्तार किया। क्योंकि पुलिस को जांच में पता चला था कि आरोपी बंधु मान ने कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने के लिए हथियार और गाड़ी को इंतजाम कराया था। रिपोर्ट के मुताबिक बंधु मान सिंह ने सोनी खत्री कहने पर गोल्डी ढिल्लों को तीनों बार की वारदात में हथियार और गाड़ी उपलब्ध कराई थी। क्योंकि तीनों बार की वारदात को अंजाम देने दोनों लड़के सोनू खत्री के चचेरे भाई थे।
किसने कराई थी फायरिंग?
इसके साथ ही पुलिस ने पूरी साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड का भी पता लगा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों आरोपियों ने सीपू नाम के एक गैंगस्टर के कहने पर कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी बंधु मान सिंह शेखों से इस मामले से संबंधित पूछताछ कर रही है। साथ ही आगे की जांच जारी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।