दिल्ली पुलिस को मिला नया चीफ: एसबीके सिंह को पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार

Delhi New Police Commissioner: दिल्ली पुलिस को नया चीफ मिल गया है। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Updated On 2025-07-31 17:25:00 IST

IPS एसबीके सिंह बने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर।

Delhi New Police Commissioner: संजय अरोड़ा ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पद से रिटायरमेंट ले लिया है। अब उनकी जगह पर यूटी कैडर से 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एस.बी.के. सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। एस.बी.के. सिंह को दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया है। मौजूदा समय में वह होमगार्ड के डीजी हैं।

संजय अरोड़ा के रिटायरमेंट से पहले ही चर्चा तेज हो गई थी कि आखिर दिल्ली पुलिस की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी। अब ये जिम्मेदारी एस.बी.के. सिंह को दी गई है। 1 अगस्त, 2025 से वह दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालेंगे।

दिल्ली पुलिस में रह चुके तैनात

IPS एस.बी.के. सिंह पहले भी दिल्ली पुलिस में तैनात रह चुके हैं। वह दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में एडिशनल पुलिस कमिश्नर के पर पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा वे मिजोरम के डीजीपी, अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी, स्पेशल सीपी टेक और पीआई स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर, स्पेशल पुलिस कमिश्नर (सुरक्षा), स्पेशल पुलिस कमिश्नर (खुफिया) जॉइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

इतना ही साल 2015 में एस.बी.के. सिंह गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा के सिक्योरिटी चीफ भी थे। उन्हें ईमानदारी, रणनीतिक नजरिया और उनके तकनीक रूप के लिए जाना जाता है।

संजय अरोड़ा हुए रिटायर

दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर संजय अरोड़ा गुरुवार (31 जुलाई) को रिटायर हो गए। उनके लिए गुरुवार सुबह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है। 1 अगस्त 2022 को संजय अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाली थी। दिल्ली सरकार के गृह मंत्रालय ने जून में ही नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमे बताया गया था कि संजय अरोड़ा 31 जुलाई, 2025 को रिटायर होंगे।

उधर, किंग्सवे कैंप परेड ग्राउंड में निवर्तमान दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के लिए विदाई परेड का आयोजन किया गया। 

Tags:    

Similar News