Delhi-NCR Monsoon Health: मानसून आने से पहले रहें तैयार, वरना बार-बार पड़ेंगे बीमार, जानें बचाव के उपाय

Delhi-NCR Health Issues in Monsoon Season: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की एंट्री होने वाली है। बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, फ्लू, टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जानें कैसे आप इन बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं...

Updated On 2025-06-16 16:00:00 IST

बरसात के मौसम में बीमारियों से बचाव के उपाय

Delhi-NCR Health Tips For Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस का कहर देखने को मिल रहा था, लेकिन रविवार को दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। दिल्ली में आज यानी सोमवार को भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले हफ्ते तक मानसून के भी दिल्ली पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी अलर्ट हो जाना चाहिए।

बताया जा रहा है कि इस बार दिल्ली-एनसीआर में समय से पहले मानसून की एंट्री हो सकती है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में 19 जून कर बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश से लेकर मध्यम बारिश होने के साथ धूल भरी आंधी और गरज-चमक की संभावना है। IMD के अनुसार, मानसून के 19 से 25 जून के बीच दिल्ली समेत नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के ज्यादातर हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।

मानसून में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा
मानसून आने के बाद लगातार कई दिनों तक बारिश होगी। बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें सामान्य सर्दी और फ्लू, डेंगू, वायरल बुखार, चिकनगुनिया, मलेरिया, वायरल फ्लू, इंफेक्शन, एलर्जी, गैस्ट्रोएंट्राइटिस, टाइफाइड, हेपेटाइटिस ए और ई जैसी बीमारियां शामिल हैं। बता दें कि इनमें से ज्यादातर बीमारियां मच्छरों की वजह से फैलती हैं। बारिश के मौसम में कई जगहों पर गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है, जहां पर मच्छर पनपने लगते हैं। ऐसे में मानसून के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

  1. इस तरह रखें अपना ख्याल
    मानसून के दौरान मौसम काफी ठंडा हो जाता है, जिसकी वजह से लोग पानी पीना कम कर देते हैं। लेकिन ये आपके लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे में पानी पीते रहें। साथ ही अगर आप पानी उबालकर पी सकें, तो ज्यादा अच्छा होगा।
  2. बारिश के मौसम में कई जगहों पर मच्छर पनपने लगते हैं। इस दौरान आपको फुल स्‍लीव्‍स वाले कपड़े पहनने चाहिए, जो आपको मच्छरों से फैलने वाली तमाम बीमारियों से बचाकर रखेगी।
  3. बरसात के मौसम में अपने घरों के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। इससे आप फंगल इन्फेक्शन से खुद का और अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं।
  4. इस मौसम में कुछ भी खाने से पहले बार-बार हाथ धोएं और पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें। इसके अलावा बाहर का खाना खाने से भी परहेज करें।
  5. मानसून के दौरान आपको अपनी इम्युनिटी बूस्ट करने वाली चीजों का सेवन करना चाह‍िए। इसके लिए आप ड्राई फ्रूट्स, ग्रीन वेजिटेबल्स, कद्दू और सूप जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  6. अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए आप योग और व्यायाम कर सकते हैं। इससे आप फिट और स्वस्थ रहेंगे।
  7. हर दिन आपको 7-8 घंटे की नींद लेना भी जरूरी है। इससे आपका शरीर बेहतर तरीके से इंफेक्शन से लड़ पाता है।
  8. मानसून के मौसम में गर्म-गर्म खाना खाने से बचें। इसकी बजाया आप चाय और गरम पानी पी सकते हैं।
  9. सर्दी और फ्लू से लड़ने के लिए शरीर में विटामिन सी होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप नींबू और अन्य खट्टे फल खा सकते हैं, जिनमें विटामिन सी होता है।
  10. रात में समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, जिससे मच्छर आपको न काट पाएं।
Tags:    

Similar News