Delhi Live News Today 16 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें'

Delhi Live News Today 16 August 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-08-17 08:35:00 IST

दिल्ली की ताजा खबरें पढ़ें।  

Delhi Live News Today 16 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।

Live Updates
2025-08-16 18:35 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ब्यूटी इनफ्लुएंसर के नाम से फेमस संदीपा विर्क के 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में ईडी ने संदीपा विर्क को 40 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

2025-08-16 18:32 IST

नमो भारत कॉरिडोर पर सराय काले खां स्टेशन को सबसे बड़े मल्टी मॉडल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। कल पीएम मोदी इस स्टेशन का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 

2025-08-16 16:41 IST

7 साल का बच्चा पतंग लूटने दौड़ा, खुले नाले में गिरा, हुई मौत
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में 15 अगस्त को एक दर्दनाक घटना हो गई। एक 7 साल का बच्चा पतंग लूटने की कोशिश कर रहा था, तभी खुले नाले में जा गिरा। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य रोकना पड़ा। शनिवार सुबह खोजबीन दोबारा शुरू हुई। दोपहर में बचाव टीम को बच्चे का शव बरामद हुआ।

2025-08-16 16:18 IST

बहन की लव मैरिज से था नाराज, जीजा को बेरहमी से मार डाला
गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपने जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। वह बहन की लव मैरिज से नाराज चल रहा था। उसके साथ 4 अन्य लोग भी घटना में शामिल थे। आरोपियों ने पहले मृतक को किडनैप किया। उसके दोनो हाथ बांधकर आंखों पर पट्टी बांध दी और गला रेत दिया। शव को अंसल के फॉर्म हाउस के पास पहाड़ियों में फेंक दिया। मृतक की पहचान फरीदाबाद निवासी समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मुख्य आरोपी सोनू की तलाश जारी है।

2025-08-16 15:13 IST

पत्ते शाह दरगाह शरीफ की छत गिरी, 6 की मौत
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार को हुमायूं के मकबरे के पास स्थित पत्ते शाह दरगाह शरीफ की छत गिर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2025-08-16 14:16 IST

गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की आत्महत्या? 

गैंगस्टर सलमान त्यागी ने कथित तौर पर दिल्ली के तिहाड़ की मंडोली जेल में आत्महत्या कर ली है। गैंगस्टर का शव जेल नंबर 15 में शनिवार को चादर से लटका हुआ मिला। सलमान त्यागी को मकोका मामले में दोषी करार दिया जा चुका था। उस पर हत्या के साथ ही रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

2025-08-16 13:12 IST

गुरुग्राम में बहन की लव मैरिज से गुस्साए भाई ने अपने जीजा की तालिबानी स्टाइल में हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हत्या करने से पहले मृतक को किडनैप किया था।  

2025-08-16 12:32 IST

निठारी गांव में स्कूलों में भरा पानी

दिल्ली में बारिश के कारण निठारी गांव में काफी जलभराव हो गया है। इसकी वजह से 6 सरकारी स्कूलों में भी पानी भर गया है। उनमें घुटनों तक पानी है। इसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

2025-08-16 11:58 IST

दिल्ली के मोती नगर इलाके में तेज रफ्तार थार ने बाइस सवार को टक्कर मार दी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आरोपी चालक की तलाश कर रही है।  

2025-08-16 11:12 IST

ग्रेटर नोएडा के समाजसेवी नरेश प्रजापति हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।...पढे़ं पूरी खबर

Tags:    

Similar News