Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें... येलो लाइन पर मेट्रो की रफ्तार थमी, देखें अपडेट

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित हैं। विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो रेंगते हुए चल रही है। देखें अपडेट...

Updated On 2025-08-29 13:12:00 IST

दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से नीचे गिरी महिला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)  

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। येलो लाइन पर शुक्रवार सुबह से ही मेट्रो सेवाएं प्रभावित हैं। विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय तक येलो लाइन के एक हिस्से पर मेट्रो सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे हजारों यात्रियों को असुविधा हुई, जो ऑफिस और कॉलेज समेत अन्य जरूरी काम के लिए मेट्रो से सफर करते हैं। 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। डीएमआरसी ने लिखा कि विश्वविद्यालय और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के बीच रेल सेवाओं में देरी हो रही है। हालांकि अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने से सुबह-सुबह यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके चलते बहुत से यात्रियों ने शिकायत करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय से जीटीबी नगर तक की यात्रा के समय में कुछ ही मिनट का समय लगता है, लेकिन मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने के कारण यह समय 50 मिनट तक बढ़ गया। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मेट्रो लाइफलाइन मानी जाती है। ऐसे में मेट्रो सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि यह देरी मेंटेनेंस कार्यों या फिर तकनीकी कारणों से हो रही है। हालांकि डीएमआरसी ने स्पष्ट नहीं किया है कि मेट्रो सेवाएं प्रभावित क्यों हो रही हैं।

काफी व्यस्त रहती है येलो लाइन

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन सबसे व्यस्त रूटों में से है। इस रूट की कुल लंबाई 49.02 किलोमीटर है, जो समयपुर बादली से गुरुग्राम स्थित मिलेनियम सिटी सेंटर को कनेक्ट करती है। इस लाइन पर कुल 37 मेट्रो स्टेशन पड़ते हैं, जिसमें से ज्यादातर अंडरग्राउंड स्टेशन हैं।

Tags:    

Similar News