Delhi Pollution: दिल्ली में कोहरे का कहर...जहरीली हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, AQI 400 पार पहुंचा!
दिल्ली के लोग पहले से ही प्रदूषण जैसी बड़ी समस्या से झुझ रहे थे। लेकिन दूसरा कोहरे ने भी शहर में अपना कहर शुरू कर दिया।
दिल्ली में प्रदूषण और कोहरा दोनों का कहर
।Delhi Pollution: दिल्ली को सफेद मोटी चादर को धुंध कहें या कोहरा यह समझना थोड़ा मुश्किल है। बाहर निकलो तो सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर प्रदूषण के मीटर की तरफ नजर डालें तो स्थिति और भी काफी गंभीर है। दिल्ली के कुछ इलाकों में तो AQI 450 और 500 से भी ऊपर चला गया है। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 4 लागू कर दिया गया है। नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के ऑनलाइन क्लास चलाने का आदेश दिया गया है।
मंगलवार को भी स्थिति ऐसी नहीं है, जिसमें आप खुले में सांस ले सकें। इसके अलावा डॉक्टरों ने पहले ही इसे हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। वहीं अगर हम दिल्ली की तुलना देश के दूसरे शहरों से करें तो लखनऊ, हैदराबाद और मुंबई की भी स्थिति इससे बेहतर है। प्रदूषण ने राजधानी को इस कदर जकड़ रखा है कि सोमवार को पीएम मोदी विदेश दौरे पर जाने से पहले फुटबॉलर लियोनेल मैसी से तक नहीं मिल पाए। प्रदूषण की वजह से मैसी का विमान लेट हो गया और पीएम उससे पहले ही अपने दौरे पर चले गए।
थोड़ा सा सुधार
CPBC के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8 बजे के आसपास दिल्ली का प्रदूषण 378 AQI के आसपास रहा जो कि बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। हालांकि सोमवार शाम को यह आंकड़ा 427 AQI के आसपास था। इसकी तुलना में शहर की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। इस सुधार के बावजूद शहर के कुछ इलाकों का प्रदूषण खतरनाक श्रेणी से ऊपर है। पूरा शहर इस समय जहरीली धुंध की घनी चादर से घिरा हुआ है। इसके चलते विजिबिलिटी बहुत कम है। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार शहर के अलग-अलग इलाकों का AQI कुछ इस प्रकार है-
CAQM ने की बैठक
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सोमवार को प्रदूषण से रोकने के लिए एक बैठक की। यह दिल्ली एनसीआर में वाहनों से निकलने वाले धुएं से वायु प्रदूषण को रोकने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की पहली बैठक थी। इस बैठक की अध्यक्षता अशोक झुनझुनवाला और सह अध्यक्षता प्रोफेसर रणदीप गुलेरिया ने की। इसके बाद विभाग ने x पर पोस्ट कर बताया कि इस बैठक में दिल्ली एनसीआर में चलने वाले वाहनों से निकलने वाले धुएं से जो प्रदूषण होता है। इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई।